सोमवार से मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण की हो रही शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पूर्णिया&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक है। बच्चों और महिलाओं को आसानी से टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर मिशन इंद्रधनुष 5&period;0 अभियान चलाया जाता है। वर्ष 2023 में मिशन इंद्रधनुष 5&period;0 अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में 27 नवंबर से 02 दिसंबर तक गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पांच दिवसीय टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए सभी प्रखंडों में टीकाकरण केंद्र सुनिश्चित करने के साथ ही टीकाकरण के लिए घर घर सर्वे कर लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। मिशन इंद्रधनुष 5&period;0 अभियान के तीसरे चरण की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इसके अनुसार सभी प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों तक लक्षित लाभार्थियों को टीका लगाते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5&period;0 अभियान के तीसरे चरण की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर ली गई है। अभियान के तहत पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सभी प्रकार का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां बच्चे और महिलाएं आसानी से उपस्थित होकर टीकाकरण का लाभ उठा सकती हैं। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों से दूर वाले इलाकों को प्राथमिकता दी गयी है। ऐसे क्षेत्रों की आशा कर्मियों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिससे कि कोई भी लक्षित लाभान्वित व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले में बनाए गए हैं 854 टीकाकरण केंद्र &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान 5&period;0 के तीसरे चरण को भी पहले और दूसरे चरण की तरह सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की गयी है। अभियान के तीसरे चरण के लिए जिले के सभी प्रखंडों में कुल 854 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सभी टीकाकरण केंद्रों में 0 से 02 वर्ष के 06 हजार 949 बच्चों को&comma; 02 वर्ष से 05 वर्ष के 01 हजार 184 बच्चों के साथ सभी प्रखंडों के 01 हजार 692 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि सभी बच्चों और महिलाओं को टीकाकरण अभियान में  भाग लेकर टीका लगाने के लिए जागरूक किया गया है। समय पर टीकाकरण लगाने से सभी बच्चे और महिलाएं विभिन्न जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकती हैं। सभी लोग टीकाकरण का लाभ उठा सकें इसके लिए ही अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र लगाया जाता है। जिससे कि सभी लोग बिना किसी परेशानी के आसानी से टीका लगा सकें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा