सीसीटीवी में कैद हुआ सीसीटीवी कैमरा चुराने वाला चोर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> शहर के महत्वाना मोहल्ले में स्थित हुसैन मार्केट के आंचल क्लॉथ में लगे चोरी गए सीसीटीवी चारों कैमरा को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने कैमरा चुराने वाले चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से इलाके के लोग और पुलिस भी परेशान है। वही बताया जाता है कि थाना हाजत में बंद पकड़ा गया चोर मोहम्मद निशान से जब थाने की पुलिस पूछताछ कर रही थी तब वह पुलिसकर्मियों से ऐसे बात कर रहा था जैसे उसकी पुलिसकर्मियों से पुरानी जान पहचान है । चोरी में गिरफ्तार मो निशान के बातचीत करने के लहजे को देख फुलवारी थाना के पुलिस कर्मी भी बगले झांकने लगे बता दें कि मंगलवार की रात्रि में आंचल क्लॉथ के आसपास लगे कई कमरों में 4 सीसीटीवी कैमरे को एक चोर ने चुरा लिया था। इस चोरी की वारदात और चोर का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद पुलिस टीम ने नया टोला के बैतूल करीम मस्जिद के पास रहने वाले युवक मोहम्मद निशान को गिरफ्तार कर लिया । थाना पुलिस ने पूछताछ में युवक मोहम्मद निशान ने चोरी करने की बात स्वीकार किया है । उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने चोरी गए चारों सीसीटीवी कैमरा को बरामद किया है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार चोर के बताएं गए बातों से इलाके में कई चोरी की वारदातों से पर्दा उठाया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश