श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाविद्यालय की टीम ने किया राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाविद्यालय&comma; पटना सिटी के प्राचार्य प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; कनक भूषण मिश्र के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षकों&comma; शिक्षकेत्तर कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं की एक टीम ने बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल राजगीर का भ्रमण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भ्रमण दल प्रातः 7 बजे महाविद्यालय परिसर से रवाना हुआ&comma; जिसे प्राचार्य प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; कनक भूषण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। टीम का पहला पड़ाव गुरुद्वारा शीतल कुंड&comma; राजगीर रहा&comma; जहां सभी ने सामूहिक रूप से मत्था टेका और लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात टीम ने जू सफारी&comma; ग्लास ब्रिज&comma; गर्म जल का झरना&comma; स्वर्ण भंडार&comma; जैन मंदिर&comma; सप्तपर्णी गुफा&comma; पांडु पोखर&comma; जरासंध का अखाड़ा&comma; घोड़ा कटोरा एवं अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विश्व शांति स्तूप तक टीम ने रोपवे के माध्यम से यात्रा की और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं शांति का अनुभव किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने बिहार सरकार द्वारा पर्यटन स्थल के विकास को लेकर किए गए कार्यों की सराहना की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए पर्यटन विकास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजगीर भ्रमण के दौरान प्राचार्य डॉ&period; कनक भूषण मिश्र ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;राजगीर बिहार का ऐतिहासिक&comma; धार्मिक और सांस्कृतिक नगर है&comma; जिसकी विरासत बौद्ध&comma; जैन और हिंदू धर्मों से जुड़ी हुई है। यहां का नौलखा मंदिर&comma; विश्व शांति स्तूप और अन्य स्थल देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ&period; अनिल कुमार सिंह&comma; प्रो&period; संजय कुमार श्रीवास्तव&comma; डॉ&period; उमेश कुमार&comma; डॉ&period; करूणा रॉय&comma; डॉ&period; पुष्पा सिन्हा&comma; प्रो&period; रमेश प्रसाद&comma; डॉ&period; एस&period;टी&period; असलम&comma; डॉ&period; के&period;के&period; धर&comma; डॉ&period; धनंजय कुमार&comma; डॉ&period; अशोक कुमार&comma; डॉ&period; सुनील कुमार&comma; डॉ&period; सुशील कुमार&comma; डॉ&period; अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी&comma; फूलचंद प्रसाद एवं भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पूरे भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। रात्रि 8 बजे भ्रमण दल सकुशल पटना लौट आया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश