मकर संक्रांति से पहले पटना में तिलकुट की मिठास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> सर्दियों की दस्तक के साथ ही राजधानी पटना एक बार फिर तिलकुट की मनमोहक सुगंध से महक उठी है। मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही पटनासिटी के चौक स्थित प्रसिद्ध तिलकुट भंडारों में खासा रौनक देखने को मिल रही है। यहां सुबह से देर रात तक तिलकुट कूटने और तैयार करने का काम लगातार जारी है&comma; जिसकी आवाज़ और तिल–गुड़ की खुशबू राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का संदेश देने के साथ-साथ आपसी प्रेम और मिठास का प्रतीक भी माना जाता है। इसी कारण तिलकुट की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कारीगरों के अनुसार&comma; तिलकुट बनाने की प्रक्रिया काफी मेहनत और बारीकी से की जाती है। वहीं तिलकुट भंडार के संचालक संजय कुमार केसरी ने बताया कि उनके यहां तैयार तिलकुट बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा जाता है। स्थानीय विधायकों से लेकर कई मंत्री और मुख्यमंत्री तक के लिए यहां से तिलकुट जाता है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। साथ ही शुगर फ्री तिलकुट भी बनाया जा रहा है&comma; जिसे डायबिटीज के मरीज भी सेवन कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित