वृद्ध दंपत्ति से उच्चक्कों ने छीना वृद्धा पेंशन की राशि

<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> शहर के कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदरा से सोमवार को वृद्धा पेंशन की राशि निकाल कर जा रहे वृद्ध दंपत्ति से उचक्कों ने निशाना बना लिया और 1700 रुपया छिनतई कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत वृद्ध दंपत्ति द्वारा जमुई थाना में लिखित आवेदन देकर की गई है। हालांकि छिनतई की वारदात कैमरे में भी कैद होने की बात बताई जा रही है।खैरा प्रखंड के गम्हरिया गांव निवासी 70 वर्षीय हिरामन दास ने बताया कि वे अपनी पत्नी कुंती देवी के साथ वृद्धा पेंशन की राशि बैंक ऑफ बड़ौदरा 1700 रुपया निकाल कर बैंक से बाहर निकले थे इसी दौरान एक युवक आया और उन्हीं के गांव के रहने की बात कहते हुए बैंक पासबुक और पैसा लेकर फरार हो गया। वृद्ध दंपत्ति को रोता देख लोगों ने पूछ ताछ कर थाना भेजा। वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की तहक़ीक़ात कर कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की कुमारी बसुधा घायल!

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल