इंडी गठबंधन की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा प्रदेश में सुपर फ्लॉप रही : प्रवीण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> बूथ लूट कर सरकार बनाने वाले इंडी गठबंधन की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा प्रदेश में सुपर फ्लॉप रही&comma;राहुल तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष की इस झूठ फरेब की यात्रा को जनता ने सिरे से नकार दिया। उक्त बातें भाजपा विधान सभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने यहाँ विपक्ष की संपन्न यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि यह यात्रा महज पॉलिटिकल टूरिज्म से ज्यादा कुछ नही रही जनता का इससे कोई जुड़ाव नही रहा जनता विकास चाहती है पर पूरे यात्रा में विपक्ष झूठ फैलाने में व्यस्त रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कुमार जारी प्रेस बयान में कहा कि यात्रा को जनता ने इस तरह नकार दिया कि यात्रा पूरी होने से दो दिन पहले से ही इनके हताश समर्थक सारी मर्यादाएं तोड़कर अपशब्द बोलने पर उतर आए। कहा कि बिहार के जागरूक मतदाता ने इस लक्ष्यहीन यात्रा से दूरी बनाकर सीधा संदेश दिया है कि वे विदेशी घुसपैठिये और फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से बाहर करने के चुनाव के अभियान के साथ है। कहा कि वोट चोरी कांग्रेस राजद का इतिहास रहा है यात्रा की विफलता से उनका एजेंडा उजागर हुआ श्री कुमार ने कहा कि पूरे यात्रा में कांग्रेस और राजद के युवराज राहुल तेजस्वी ने स्वयं को ऐसे पेश किया जैसे वे राज करने के लिए ही पैदा हुए है और उनका राजपाट छीन कर देश प्रदेश की जनता ने अन्याय किया है ।कहा कि बिहार की जागरूक जनता माता का अपमान करने वालों को आने वाले चुनाव में सूपड़ा साफ कर माकूल जबाब देगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार