संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने में प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका बेहद अहम : उमेश सिंह कुशवाहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> गुरुवार को बिहार प्रदेश जनता दल &lpar;यू0&rpar; प्रखंड अध्यक्षों की आॅनलाइन माध्यम से अतिमहत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह ने की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशभर के प्रखंड अध्यक्षों से रूबरू होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया एवं कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीन पर विस्तार प्रदान करने एवं धारदार बनाने में प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका बेहद अहम है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्टी के प्रत्येक सिपाही को अपने नेता के हाथों को मजबूत करने के लिए पूरी मुस्तैदी एवं ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की बाकी बचे सात सदस्यीय बूथ कमिटी को जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष आपसी समन्वय स्थापित कर पंचायत अध्यक्षों के सहयोग से अविलंब गठित करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कमिटी में सामाजिक सरोकार से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही बूथ स्तर पर सामाजिक समीकरण को भी विशेषरूप से ध्यान रखा जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत को सुनिश्चित कराना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी साथियों की मजबूत भागीदारी अनिवार्य है। मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बीते 18 वर्षों में बिहार को सँवारने का काम किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों एवं प्रदेश के सभी हिस्सों तक पहुंचा है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने निर्देश दिया कि 18 साल की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं पार्टी के संदेशों को सभी तक पहुँचाने के लिए बूथ स्तर&comma; पंचयात स्तर एवं प्रखंड स्तर पर व्हाट्सप्प ग्रुप तैयार किए जाएं। जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष&comma; प्रखंड अध्यक्ष&comma; पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ कमिटी के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेंगे। बैठक में मुख्यरूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री वासुदेव कुशवाहा एवं श्री रणविजय कुमार मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश