ईसापुर से पुनपुन बांध जाने वाली सड़क जर्जर, ईसापुर कुरकुरी मार्ग भी बदहाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ के ईसापुर से मिशन होते हुए धरायचक और पुनपुन सुरक्षा बांध तक जाने वाली सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में है&period; सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है&period; स्थिति ऐसी है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क&comma; इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुनपुन नदी के सुरक्षा बांध से होते हुए यह सड़क मधवापुर&comma; हसनपुरा&comma; गोनपुरा&comma; हिंदुनी&comma; बहादुरपुर और ईसापुर को फुलवारी शरीफ से जोड़ती है&period; इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं&period; नौकरी और कामकाज के लिए जाने वाले लोगों के अलावा स्कूली बच्चे&comma; शिक्षक और आसपास के ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मार्ग के आसपास आईटीबीपी मुख्यालय सहित कई बीएड कॉलेज&comma; स्कूल और अन्य संस्थान हैं&period; बहादुरपुर&comma; हिंदुनी&comma; आलमपुर&comma; गोनपुरा&comma; नयनचक&comma; हसनपुरा&comma; माधवपुर&comma; निहुरा&comma; धनकी&comma; सोरमपुर&comma; ढिबड़ा&comma; शाहपुर और कोयरी बिगहा समेत दर्जनों गांवों के लोगों का रोजाना इस सड़क से आना-जाना होता है&period; सड़क की बदहाली के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी के करीब-करीब समानांतर चलने वाली ईसापुर रायचौक से कुरकुरी जाने वाली सड़क की स्थिति भी अत्यंत जर्जर है&period; करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का कई वर्षों से निर्माण नहीं हुआ है&period; जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और सड़क का काफी हिस्सा टूट चुका है&period; इस मार्ग से भी आसपास के ग्रामीणों का लगातार आवागमन होता है&comma; लेकिन सड़क की बदहाली के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहे हैं&period; बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है&period; रात के समय इन गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली इन सड़कों की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है&period; ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से दोनों सड़कों का स्थायी निर्माण और तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है&comma; ताकि हजारों लोगों को आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय