विश्व पटल पर भारतीय रेत कला का गौरव : मधुरेंद्र कुमार को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेत कलाकार श्री मधुरेंद्र कुमार दुनियां के पहले ऐसे अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार है&comma; जिन्हें उनकी उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों और समाज के प्रति रचनात्मक योगदान के लिए अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी &lpar;एआईयू&rpar;&comma; हॉलीवुड&comma; कैलिफ़ोर्निया&comma; अमेरिका द्वारा सैंड आर्ट &lpar;रेत की कला&rpar; के क्षेत्र में ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी &lpar;मानद डॉक्टरेट&rpar; की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह सम्मान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार विश्वविद्यालय की सीनेट द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय ने मधुरेंद्र कुमार के रेत कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता&comma; विश्व शांति&comma; सांस्कृतिक संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कला को नई पहचान दिलाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सर्वोच्च अकादमिक सम्मान प्रदान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह मानद उपाधि 26 जून 2026 को अमेरिका के 6464 डब्लू&period; सनसेट बुलेवार्ड&comma; सुइट 550&comma; हॉलीवुड&comma; कैलिफ़ोर्निया 90028&comma; यूएसए स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रदान की गई। सम्मान स्वरूप जारी प्रमाणपत्र पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर डॉ&period; सांग वॉन पार्क तथा रजिस्ट्रार श्री क्युंग बाई एन के संयुक्त हस्ताक्षर अंकित हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस सम्मान का रजिस्ट्रेशन नंबर AIU&sol;6054&sol;2026 है। यह सम्मान मधुरेंद्र कुमार की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों&comma; रचनात्मक उत्कृष्टता तथा रेत कला के माध्यम से समाज और मानवता के प्रति उनके योगदान का वैश्विक सम्मान माना जा रहा है। इस उपलब्धि से न केवल बिहार&comma; बल्कि पूरे भारत का गौरव विश्व मंच पर और अधिक बढ़ा है। कला जगत&comma; सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने मधुरेंद्र कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 7 शराबी भी दबोचे

स्व. बजरंग अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान