मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;बेगूसराय&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पंचायत विकास दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक&comma; बियाडा एवं आएडा श्री कुंदन कुमार ने बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड स्थित मणिअप्पा पंचायत का भ्रमण किया। सामुदायिक सहभागिता&comma; जनभागीदारी और सतत विकास के प्रभावी मॉडल के रूप में उभरी यह पंचायत आज राज्य की एक प्रेरणादायी आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भ्रमण के दौरान श्री कुंदन कुमार ने पंचायत के ग्रामीणों से संवाद किया तथा विशेष रूप से महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके अनुभवों&comma; आकांक्षाओं एवं ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को समझा। उन्होंने कहा कि &&num;8220&semi;मणिअप्पा पंचायत यह सिद्ध करती है कि जनभागीदारी&comma; महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है। ऐसे मॉडल &&num;8216&semi;विकसित बिहार&&num;8217&semi; और &&num;8216&semi;विकसित भारत&&num;8217&semi; के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों की समीक्षा की तथा स्थानीय समुदाय द्वारा स्वच्छता&comma; पर्यावरण संरक्षण&comma; सामाजिक जागरूकता और समावेशी विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव : ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न