बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। गौरीचक थाना क्षेत्र के अंडारी गांव निवासी पिकअप चालक नागेंद्र राम की बिहार शरीफ में हुए सड़क हादसे में घायल होने के छह दिन बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल &lpar;पीएमसीएच&rpar; में इलाज के दौरान मौत हो गई&period; 17 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान नागेंद्र ने दम तोड़ दिया&period; मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मां&comma; पिता&comma; भाई-बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक नागेंद्र राम&comma; पिता अवधेश राम&comma; ग्राम अंडारी&comma; पोस्ट जैतिया&comma; थाना गौरीचक&comma; जिला पटना का रहने वाला था&period; बताया जाता है कि नागेंद्र राम पिकअप चलाकर सामान लेकर बिहार शरीफ गया था&period; इसी दौरान वहां उसका सड़क हादसा हो गया&comma; जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया&period; स्थानीय पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजन गंभीर रूप से घायल नागेंद्र को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल &lpar;पीएमसीएच&rpar; लेकर पहुंचे&comma; जहां पिछले छह दिनों से उसका इलाज चल रहा था&period; चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद 17 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नागेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है&period; बताया जाता है कि वह गरीब परिवार का कमाने वाला सदस्य था और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा परिवार और बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

एम्स पटना और पीएसआई इंडिया के बीच समझौता, बिहार में परिवार नियोजन को मिलेगी नई दिशा