शौच जा रहे व्यक्ति को लगा करंट, बिजली विभाग की लापरवाही से मौत का लगाया आरोप!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> गौरीचक थाना क्षेत्र के ग्राम लखीपुर कोली में अहले सुबह10 बजे विद्युत स्पर्शाघात से 55 वर्षीय अरविन्द सिंह की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अरविन्द सिंह अपने मकान से शौच करने हेतु निकले तभी वहां घर के पीछे ही à¤•रंट प्रवाहित विधुततार के सम्पर्क में आते ही घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जब मृतक के भाई खेती के प्रयोजन से निकले तो देखा कि अरविंद सिंह करंट लगने से मृत पड़े हुए हैं।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परीजनो में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी। घटना के सम्बंध में गौरीचक थाना में दर्ज करा दी गई है। शव का स्थानीय थाना द्वारानालन्दा मेडिकल कॉलेज पटना में पोस्टमार्टम भी कराया गया।                à¤®à¥ƒà¤¤à¤• के परिजनों ने बताया कि घर के पीछे विधुत विभाग का एलटी तार काफी जर्जर अवस्था मे है जिसे दुरुस्त करने के लिए कई बार विभाग को कहा गया। ग्रामीणों ने विधुत विभाग के अधिकारियों को कॉल करके और पत्र के जरिये भी जर्जर तार बदलने का आग्रह किया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई और विभाग की लापरवाही के चलते ही टूटा तार की चपेट में आकर à¤…रविन्द सिंह की मौत हो गई। à¤ªà¥‚र्व पंचायत समिति सदस्य राजलक्ष्मी सिंह ने विद्युत कार्यपालक अभियंता मसौढ़ी से मृतक के परिवार को 4 चार लाख रुपये मुआवजा भुगतान करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह शातिर गिरफ्तार!

सीआरपीएफ जवान के हत्या के मामले में एक आरोपित को आजीवन कारावास की सजा

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज