15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई, कपड़े और खाने का पूरा जिम्मा जनता की सरकार उठाएगी : प्रशांत किशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मधेपुरा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने मधेपुरा जिले के विभिन्न गांवों में जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब जन सुराज की सरकार बनेगी तब पन्द्रह वर्ष की उम्र तक के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा&comma; कपड़ा और भोजन दिया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को मधेपुरा में सातवें दिन की पदयात्रा की। आज पदयात्रा की शुरूवात लक्सरी गांव से हुई जहां वे गोपालपुर में स्थानीय लोगों से बातचीत कर सिंहार होते हुए आलमनगर पहुंचे। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत बैंड-बाजा&comma; ढोल-नगाड़ों से किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोग फूल मालाएं पहनाकर और चन्दन लगा कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि जब अगले साल जनता का राज बनेगा&comma; तब नाली-गली बने चाहे न बने&comma; साल भर के अंदर जितने आपके घर के लोग रोजी-रोजगार के लिए बाहर के दूसरे प्रदेशों में गए हुए हैं&comma; उन्हें वापस बुलाकर बिहार में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसके आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का दूसरा संकल्प है&comma; 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 2 हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था करेंगे ताकि उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश