दो मासूम बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> परसा बाजार थाना क्षेत्र के लालू पथ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई&period; मृतका की पहचान सुधीर कुमार की पत्नी राबड़ी देवी के रूप में की गई है&period; वह मूल रूप से फतुहा थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव की रहने वाली थीं&period; घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की&period; पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया&period; प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से न तो कोई रस्सी बरामद हुई और न ही कोई दुपट्टा मिला&period; पुलिस के अनुसार विवाहिता का शव घर के अंदर पलंग पर पड़ा मिला&comma; जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतका के पिता उमा राय ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है&period; वहीं ससुराल पक्ष का दावा है कि राबड़ी देवी ने आत्महत्या की है&period; दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के कारण मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है&period; पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि राबड़ी देवी की शादी कई वर्ष पूर्व लालू पथ निवासी सुधीर कुमार के साथ हुई थी&period; उनके दो छोटे बच्चे हैं&comma; जिनमें दो वर्ष का एक पुत्र और छह माह की एक पुत्री शामिल है&period; मां की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है&period; घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे&comma; जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार और रोना-पीटना मच गया&period; घटनास्थल पर काफी देर तक गमगीन माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं&period; इससे भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं&period; पुलिस फरार बताए जा रहे लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में एफएसएल टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है&period; उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जाएगी&period; पोस्टमार्टम रिपोर्ट&comma; एफएसएल जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी&period; उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा&period; फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित