क्रिमिनल कोर्ट के शुभारंभ एवं कार्यारंभ को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फारबिसगंज&comma; à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² &colon; <&sol;strong>करोड़ो रुपए की लागत से बने नए न्यायालय भवन में क्रिमिनल कोर्ट के शुभारंभ एवं कार्यारंभ की मांग को लेकर बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन&comma; फारबिसगंज के बैनर तले अधिवक्ताओं का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रहा।धरना पर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नए न्यायालय भवन में आवश्यक न्यायिक संरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद अब तक क्रिमिनल कोर्ट का संचालन प्रारंभ नहीं किया गया है। इसके कारण अधिवक्ताओं&comma; वादकारियों तथा अनुमंडल क्षेत्र की आम जनता को न्यायिक कार्यों के लिए अनावश्यक कठिनाइयों एवं अतिरिक्त समय का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अब भी अररिया डिस्ट्रिक कोर्ट पर निर्भर रहना पड़ रहा हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिवक्ताओं ने मांग की कि नए न्यायालय भवन में अविलंब क्रिमिनल कोर्ट का शुभारंभ एवं कार्यारंभ सुनिश्चित किया जाए&comma; ताकि न्यायिक कार्यों का सुचारु संचालन हो तथा अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को सस्ता&comma; सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध हो सके। धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता&comma; तब तक उनका आंदोलन जारी मांगे पुरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण&comma; लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में संचालित किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा&comma; महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल&comma; एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद&comma; राहुल रंजन&comma; राकेश दास&comma; अनिल कुमार सिन्हा&comma; विजय निराला&comma; मदन लाल गुप्ता&comma; सिराजुद्दीन मंसूरी&comma; कपिल देव मेहता&comma; श्याम सुंदर शर्मा&comma; मो&period; मुसब्बिर आलम&comma; सत्यजीत आनंद&comma; आशुतोष कुमार&comma; अवनीश आनंद&comma; सुमन मिश्रा&comma; इमरान आलम&comma; समीर कुमार मणिबिंद&comma; सुमन ठाकुर सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्तागण के साथ इस धरना कार्यक्रम&comma; मूलचंद गोलछा&comma; आयुष अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में न्यायार्थी भी उपस्थित रहे तथा आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा डीएम की तकनीकी विभागों के साथ समीक्षा बैठक;काम में देरी पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंचायत सरकार भवन जल्द बनाने का निर्देश

3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

भारत ने ओमान तट पर एक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की