उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने किया सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>स्वपोषित निजी विद्यालय संगठन द्वारा स्थानीय विद्यापति भवन में छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न निजी विद्यालयों से बोर्ड परीक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया&period; समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक&comma; अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉ&period; करुणा सागर ने दीप प्रज्वलित कर किया&period; इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है&period; उन्होंने छात्रों को मेहनत&comma; अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी&period;<br>कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झिझिया नृत्य से हुई&period; छात्राओं संतावना&comma; जिया&comma; काव्या&comma; इच्छा&comma; रजनी और स्नेहा ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया&period; बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले करीब 150 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल&comma; प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया&period; सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रिया&comma; शाहील&comma; क्रिश सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे&period; आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है&period; कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर शेखपुरा डीएमने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बिहार : 80 नए अग्निशमन वाहनों और AI आधारित कंट्रोल रूम का CM ने किया लोकार्पण

गन्ना उद्योग विभाग में सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार; बंद चीनी मिलों के पुनः परिचालन