आस्था का महापर्व छठ पूजा चौथे दिन समापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज क्षेत्र में विभिन्न गांवों एवं बाजारों में हर्षोल्लास के साथ नदियों&comma; पोखरों&comma; एवं पोखरनुमा गढ्ढा बनाकर छठ पूजा आज चौथे दिन मंगलवार को संपन्न हो गया। वर्ती सोमवार को डूबते एवं मंगलवार उगते सूर्य&comma;को अर्घ्य देकर संपन्न किया। कई स्थानों पर कमिटियों के द्वारा पंडाल&comma; लाइट&comma; चेंजिंग रूम आदि कि व्यवस्था की गई। छठ पूजा का तीसरा दिन बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण कहलाता है। उस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान बताया गया है।आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। इस पूजा में यह दिन सबसे पवित्र माना जाता है&comma; क्योंकि इसी दिन संध्या अर्घ्य यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है। यह दिन भक्ति&comma; आस्था और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्यदेव और छठी मैय्या का आशीर्वाद मांगती हैं। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनों तक चलने वाली आस्था का महापर्व छठ पूजा का मंगलवार को समापन हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सूर्य की उपासना कि इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों से चलने वाली आस्था का महापर्व संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने घाट पर सूर्य की उपासना कि इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हुआ। नरपतगंज&comma; देवीगंज&comma; पोसदाहा&comma; अचरा&comma;नवाबगंज&comma; भंगही&comma; पथराहा&comma; घूरना समेत क्षेत्र के कई घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। व्रती कोनिया&comma; सुप लेकर पानी में अर्घ्य के लिए उतरे और उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।नरपतगंज के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। खासकर उस क्षेत्र में जहाँ नदी पोखर नहीं होने के बावजूद भी श्रद्धालु पोखरनुमा गढ्ढा बना कर बोरिंग से व्रतियों के लिए पानी भरा गया। सुबह 4&colon;00 से ही घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ देखा गया। वहीं पर्व को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी कड़ी में नवाबगंज पंचायत के कुन कुन देवी उच्च विद्यालय परिसर में फुलकाहा बाजार वासियों ने पोखर के अभाव में पोखरनुमा गढ्ढा व घाट बनाकर दर्जनों भक्तजन के साथ कमिटी बनाकर भव्य तरीके आयोजन कर छठपूजा मनाये है। जिसमें पूजा पंडाल&comma; लाइटिंग&comma; साउंड&comma; चेंजिंग रूम&comma; के अलावे सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।वहीं छठपूजा कमिटी के अध्यक्ष संतोष साह&comma; उपाध्यक्ष रंजीत ठाकुर&comma; देवाशीष रक्षित&comma;सचिव ललित कुमार झा&comma;कोषाध्यक्ष राजकुमार पोद्दार&comma; उपकोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर&comma;मंत्री मनीष कुमार रजक ने कहा कि स्थाई पोखर या नदी नहीं होने के कारण लगभग दो सौ छठव्रती इसी स्थान पर आज कई बर्षों से छठ पूजा कर रही है और काफी उत्साह पूर्वक मना रही है। वहीं विधि विधान के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाट का उद्घाटन समाज सेवी जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया&comma; चांदनी देवी एवं एसआई रंजना कुमारी के द्वारा फीता काट कर किया। जबकि मुख्य द्वार पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने फीता काटे तत्पश्चात श्रद्धालु घाट पर गए। इस मौके पर शिव प्रसाद साहा&comma;महेश गुप्ता&comma; फूलकुमार पोद्दार&comma;दिनेश साह&comma; सोनू गौस्वामी आदि के अलावे फुलकाहा थाना पुलिस में एसआई रंजना कुमारी बल के साथ मौजूद थी । वहीं भोड़हर&comma; नवाबगंज पोखर में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी उत्साह के साथ शाम और सुबह का अर्घ्य दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री