बेउर से लापता कामेश्वर चौपाल की नतिनी पटना सिटी के चाय दुकानदार के पास से हुई बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;पटनासिटी&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के 10 साल की नतिनी सुमन कुमारी पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से एक लिट्टी चाय दुकानदार के पास से सकुशल बरामद कर ली गई। बच्ची की बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। शनिवार की देर रात बच्ची के बरामद होने की खबर मिलते ही परिजन भागे भागे बेउर थाना पहुंचे। बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौपाल की नतीनी 4 दिन पूर्व उस वक्त लापता हो गई थी जब कामेश्वर चौपाल अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। अपने नाना कामेश्वर चौपाल की कार के पीछे पीछे उनकी नतीनी सुमन कुमारी दौड़ी चली गई थी । इसके बाद बच्ची अपना रास्ता भटक कर पटना सिटी तक पहुंच गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार को मीडिया में खबर प्रसारित होते ही पटना पुलिस चौकस हो गई। बेउर से लेकर पटना सिटी और आसपास के इलाके में जिले की विशेष टीम बीजेपी लीडर की नतीनी की तलाश में जुट गई। पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से राजकुमार साव के लिट्टी चाय की दुकान के पास से बच्ची को पुलिस टीम ने सुरक्षित बरामद कर लिया। बताया जाता है कि बच्ची को भटकता देखकर दुकानदार ने उसे अपने पास रखकर उसके परिजनों की तलाश के लिए लगा हुआ था । बेउर थाना पुलिस ने बच्ची की बरामदगी की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि देर रात बच्ची सुमन कुमारी को बेउर थाना में परिजनों के हवाले कर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की