दानापुर में गंगा ने निगल ली तीन मासूम जिंदगियां, स्नान के दौरान डूबे तीन किशोर, इलाके में पसरा मातम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई&comma; जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके स्थित हेतनपुर गांव में मातम पसर गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार हेतनपुर गांव के तीनों किशोर अपने अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान करने हेतनपुर गंगा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया&comma; लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतकों की पहचान धर्मवीर राय के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार&comma; सत्येंद्र राय के पुत्र तेज कुमार और अमिताभ बच्चन राय के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अपने बच्चों के शव देखकर परिवार के लोगों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर गमगीन हो उठा। माताओं का विलाप और परिजनों का दर्द देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।घटना की सूचना मिलने पर दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडे सहित स्थानीय प्रशासन अस्पताल पहुंचे तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रशासन ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडे ने बताया कि तीन किशोर को गंगा नदी में डूबने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि चेक के द्वारा दिया गया। वहीं दानापुर विधायक एवं मंत्री रामकृपाल यादव ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों से बात कर राहत एवं खोज अभियान के लिए एनडीआरएफ टीम लगाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। मंत्री ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के हेतनपुर दियारा गांव में गंगा नदी में तीन किशोर की डूबने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। इस मामले में शाहपुर थाना में यूडी कांड दर्ज कर मामले की जा की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान