माहुरी वैश्य मंडल द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जाँच महाशिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई आँखों की जाँच

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गया&comma; सौरव कुमार। <&sol;strong>माहुरी वैश्य मंडल&comma; गुरुद्वारा रोड&comma; गोसाईबाग&comma; गया जी द्वारा एवं अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से रविवार को एक विशाल नि&colon;शुल्क नेत्र जाँच महाशिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में गया शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी आँखों की जाँच कराई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल आईजी आदरणीय श्री विकास वैभव जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने समाजसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा लोगों की आँखों की विस्तृत जाँच की गई। जाँच के उपरांत आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं तथा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। कई मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन हेतु आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला&comma; पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> माहुरी वैश्य मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति&comma; महिला समिति तथा सभी स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों&comma; अतिथियों&comma; समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं सभी उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। माहुरी वैश्य मंडल सहयोगी माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं महिला समिति&comma; गुरुद्वारा रोड&comma; गोसाईबाग&comma; गया जी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा