बेटे की बारात में गया था परिवार, पीछे से घर खंगाल ले गए चोर, 10 लाख नकद समेत लाखों के गहने चोरी…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया&period; परिवार बेटे की शादी में बारात लेकर मुजफ्फरपुर गया हुआ था और इसी दौरान चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए&period; चोरों ने घर में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया&period; घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित मोहम्मद जाकिर कुरैशी ने फुलवारी शरीफ थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र मोहम्मद फैजान की शादी मुजफ्फरपुर में तय हुई थी&period; 12 जून को पूरा परिवार बारात लेकर मुजफ्फरपुर गया था&period; शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद शनिवार की सुबह करीब चार बजे जब परिवार दुल्हन के साथ वापस अपने घर लौटा तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि घर में प्रवेश करते ही देखा कि अलमारी&comma; पेटी और बक्सों के ताले टूटे हुए हैं तथा सामान बिखरा पड़ा है&period; जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के सभी जेवरात और करीब 10 लाख रुपये नकद गायब हैं&period; आशंका है कि चोर खिड़की की सलाखों के रास्ते घर के अंदर घुसे और पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी की भी जल्द शादी होने वाली है&period; बेटी की शादी के लिए वर्षों की बचत से बनवाए गए सोने-चांदी के गहने घर में सुरक्षित रखे गए थे&comma; जिन्हें भी चोर अपने साथ ले गए&period; चोरी गई संपत्ति की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है&period;फुलवारी शरीफ के कचहरी मोहल्ला में मोहम्मद जाकिर हुसैन के घर में चोरी में बेटी की शादी के लिए बना के रखे हुए जेवरातों में सोने और चांदी की ज्वेलरी जिसमें सोने का टीका&comma; तीन अंगूठी&comma;नेकलेस&comma; सोने की चेन&comma;सोने का झुमका चांदी की चोटी&comma; चांदी का पंजा&comma;चांदी के पांच अंगूठी&comma; चांदी के पाजेब चांदी के चार चैन और कुछ कैस चोरी किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलने के बाद फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी&period; पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया&period; मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी &lpar;एफएसएल&rpar; की टीम तथा डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया&period; पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है&period; पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है&period; वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है&period; जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मोहल्ले में चोरी हुई है&comma; वहां बाहरी लोगों के लिए बिना जानकारी के पहुंचकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना आसान नहीं है&period; चर्चा है कि घटना में स्थानीय स्तर पर जानकारी रखने वाले लोगों की भूमिका हो सकती है&period; हालांकि पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन