पूरे गाँधी मैदान को 4 सेक्टर में बांटकर वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में तेज़ी से सभी तैयारी की जा रही

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि गाँधी मैदान&comma; पटना में आयोजित होने वाले &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;रावण वध’’ कार्यक्रम के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी सजग&comma; तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें। वे आज गाँधी मैदान&comma; पटना में जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period;&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री कार्तिकेय के&period; शर्मा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;रावण वध’’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ सम्पूर्ण गाँधी मैदान का निरीक्षण किया तथा सभी निकास द्वार एवं अन्य संरचनाओं का जायजा लिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई&comma; सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर तैयारियों को देखा गया तथा आवश्यक निदेश दिया गया। आयुक्त डॉ&period; सिंह ने कहा कि रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग आते हैं&comma; जिसमें बुजुर्ग&comma; युवा&comma; महिला एवं बच्चे भी शामिल होते हैं। उन्होंने सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था&comma; यातायात प्रबंधन&comma; विधि-व्यवस्था संधारण&comma; बैरिकेडिंग&comma; विद्युत आपूर्ति&comma; ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था&comma; पेयजल&comma; चिकित्सा सुविधा&comma; अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी निकास द्वार&comma; वाच टावर एवं अन्य संरचनाओं का प्रबंधन मानकों के अनुरूप रहनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि इस वर्ष दिनांक 22 सितम्बर &lpar;सोमवार&rpar; को शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ हो रहा है। दिनांक 29 सितम्बर &lpar;सोमवार&rpar; को सप्तमी&comma; 30 सितम्बर &lpar;मंगलवार&rpar; को महाअष्टमी एवं 01 अक्टूबर &lpar;बुधवार&rpar; को महानवमी तथा 02 अक्टूबर &lpar;गुरूवार&rpar; को दशहरा &lpar;विजयादशमी&rpar; है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आयुक्त के संज्ञान में तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि रावण वध कार्यक्रम के लिए विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पूरे गाँधी मैदान को चार सेक्टर एवं आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर में विभाजित कर अपर जिला दंडाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों के वरीय प्रभार में सभी तैयारी तेजी से की जा रही है। गाँधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न स्थानों पर दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। महिला बल&comma; लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने रावण वध कार्यक्रम आयोजन समिति- श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट -के प्रतिनिधियों से भी विमर्श किया तथा पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;<br &sol;>विदित हो कि कला&comma; संस्कृति एवं युवा विभाग&comma; बिहार सरकार के सहयोग से श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति&comma; आयुक्त कार्यालय&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल&comma; पटना में 4-दिवसीय दशहरा महोत्सव&comma; 2025 &lpar;25-28 सितम्बर&rpar; एवं गाँधी मैदान&comma; पटना में 12-दिवसीय रामलीला महोत्सव &lpar;22 सितम्बर-3 अक्टूबर&rpar; का आयोजन किया जा रहा है। दो संस्थाओं- श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट&comma; पटना एवं स्पिक मैके &lpar;SPIC MACAY&rpar;-द्वारा सहभागिता की जा रही है। आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना द्वारा इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सहभागी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से विमर्श किया गया। पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर महोत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल&comma; पटना में 4-दिवसीय दशहरा महोत्सव&comma; 2025 का भव्य आयोजन होगा। साथ ही गाँधी मैदान&comma; पटना में 12-दिवसीय रामलीला महोत्सव धूम-धाम से आयोजित होगा। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि दशहरा एवं रामलीला महोत्सव&comma; 2025 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। देश-विदेश के नामी-गिरामी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रख्यात गायक एवं गायिका भाग ले रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट&comma; पटना द्वारा गाँधी मैदान&comma; पटना में 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति&comma; आयुक्त कार्यालय&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना द्वारा 25 सितम्बर को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल&comma; पटना में आयोजित दशहरा महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्पिक मैके &lpar;SPIC MACAY&rpar; द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल&comma; पटना में 26 से 28 सितम्बर तक दशहरा महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा शास्त्रीय संगीत&comma; भजन&comma; नृत्य&comma; बाँसुरी एवं वायलिन जुगलबंदी&comma; मोहन वीणा इत्यादि की प्रस्तुति दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने पदाधिकारियों को रामलीला महोत्सव&comma; दशहरा महोत्सव तथा रावण वध कार्यक्रमों के अवसर पर सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने नगर पुलिस अधीक्षक मध्य&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था को निदेश दिया कि भीड़ प्रबंधन&comma; यातायात व्यवस्था&comma; सुरक्षा व्यवस्था&comma; विधि-व्यवस्था संधारण&comma; आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सभी बिन्दुओं पर रावण वध कार्यक्रम से पूर्व मॉकड्रिल करें। जिला नियंत्रण कक्ष एसडीआरएफ सेे समन्वय कर सभी सम्बद्ध विभागों को शामिल करते हुए विधिवत रूप से मॉकड्रिल का आयोजन किया जाए। गाँधी मैदान से सटे मेट्रो का कार्य हो रहा है। इसको देखते हुए भीड़ नियंत्रण एवं यातायात हेतु विशेष व्यवस्था की जाए। पटना मेट्रो के अधिकारी&comma; सिटी मजिस्ट्रेट तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक आपस में समन्वय कर गाँधी मैदान एवं आस-पास दर्शकों के आवागमन को सुगम रखें। जेपी गंगा पथ&comma; अशोक राजपथ&comma; एक्जीबिशन रोड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिविल सर्जन आकस्मिक मेडिकल प्लान का निर्धारण कर इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएँ। सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों के अधीक्षकों से सुदृढ़ समन्वय स्थापित कर आकस्मिकता की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन कायम रखने की स्थिति सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज़िलाधिकारी द्वारा आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि पूरे गाँधी मैदान में निर्धारित मानकों के अनुसार सम्पूर्ण तैयारी की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गाँधी मैदान परिसर में तथा आस-पास समुचित संख्या में कैमरा संस्थापित किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संस्थापित 128 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। ये फिक्स्ड बुलेट&comma; पीटीजेड एवं एनालिटिक कैमरा है। 128 कैमरा में 61 फिक्स्ड कैमरा&comma; 22 पैन टिल्ट जूम &lpar;पीटीजेड&rpar; कैमरा तथा 45 एनालिटिक कैमरा है। इसमें गाँधी मैदान के चारों तरफ 49 कैमरा तथा गाँधी मैदान के अंदर 79 कैमरा क्रियाशील है। इंटिग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर &lpar;आईसीसीसी&rpar; से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। 34 प्रकाश मीनारों से 136 एलईडी मेटल लाईट&comma; 229 पोल लाईट एवं 15 हाईमास्ट लाईट के द्वारा गाँधी मैदान एवं उसके चारों ओर प्रकाश की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। पाथवे लाईट की भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। गाँधी मैदान में कुल 15 हाईमास्ट लाईट&comma; 56 डेकोरेटिव लाईट&comma; 98 पोल लाईट तथा गाँधी मूर्ति के पास 28 पार्क लाईट क्रियाशील है। गाँधी मैदान के चारों तरफ पटना नगर निगम द्वारा अधिष्ठापित 131 पोल लाईट भी क्रियाशील है। आयुक्त द्वारा प्रकाश की सुदृढ़ व्यवस्था हेतु प्रकाश मीनारों&comma; हाईमास्ट लाईट के स्थलों पर अभियंताओं एवं तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति रखने का निदेश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने आयोजन स्थल के आस-पास बिजली के तार को सुव्यवस्थित करने का निदेश दिया। उन्होंने पेसू&comma; भवन निर्माण एवं नगर निगम के बीच समन्वय कर प्रकाश की सुदृढ व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निदेश दिया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी गेट का ग्रिसिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि भीड़ का निकास पूरी तरह से अवरोधमुक्त एवं सुगम रहे यह सुनिश्चित करें। रावण वध के दौरान सभी द्वार खुला रहना चाहिए तथा मैदान खाली होने के उपरांत ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थान से प्रस्थान करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पूरे गाँधी मैदान का समतलीकरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया ताकि लोगों के चलने में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। उन्होंने अधिकारियों को घास की कटाई&comma; पेड़ों की छटाई एवं गड्ढ़ो की भराई सुनिश्चित करने का निदेश दिया। बैरिकेडिंग&comma; पंडाल एवं मंच भी ठोस रहना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए&comma; सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;&equals;<br &sol;>श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा बताया गया है कि गाँधी मैदान&comma; पटना में रामलीला महोत्सव में 22 सितम्बर को उद्घाटन और रामलीला की शुरूआत होगी। 23 सितम्बर से प्रतिदिन संध्या 4 से 6 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-गायन होगा एवं संध्या 6 से रात्रि 9 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। श्री गणेश पूजन&comma; श्री हनुमत पूजन&comma; श्री नारदमोह प्रसंग&comma; रावण दिग्विजय&comma; पृथ्वी पुकार&comma; श्री राम जन्म महोत्सव&comma; महर्षि विश्वामित्र आगमन&comma; ताड़का वध&comma; अहिल्या उद्धार&comma; पुष्पवाटिका-श्री जानकी प्रथम मिलन श्रीराम&comma; धनुष यज्ञ&comma; लक्ष्मण-परशुराम संवाद&comma; श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव&comma; श्री दशरथ-कैकयी संवाद&comma; राम वन गमन&comma; निषाद भेंट&comma; श्री भारद्वाज आदिऋषि से भेंट&comma; केवट संवाद&comma; श्री दशरथ जी का स्वर्गवास&comma; भरत-कैकयी मिलन&comma; चित्रकूट में भरत मिलाप&comma; पंचवटी विश्राम&comma; जटायु भेंट&comma; सीता हरण&comma; जटायु मोक्ष&comma; शबरी नवधा भक्ति&comma; सुग्रीव मित्रता&comma; बाली वध&comma; अंगद-रावण संवाद&comma; लक्ष्मण शक्तिवाण&comma; संजीवनी कथा&comma; दशहरा-रावण&comma; कुंभकरण&comma; मेघनाथ का दहन&comma; अयोध्या में भरत मिलाप&comma; श्रीराम राज्यभिषेक सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्पिक मैके के प्रतिनिधि द्वारा पूर्व की बैठक में ही जानकारी दी गयी थी कि दशहरा महोत्सव में 26 सितम्बर को पद्मश्री पंडित उल्हास कशलकर द्वारा क्लासिकल वोकल एवं पद्मश्री तथा ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा की प्रस्तुति दी जाएगी। 27 सितम्बर को पंडित रितेश मिश्रा एवं पंडित रजनीश मिश्रा द्वारा क्लासिकल वोकल तथा पद्मश्री पंडित रोनू मजुमदार एवं डॉ&period; मैसूर मंजुनाथ द्वारा बाँसुरी एवं वायलिंग जुगलबंदी की प्रस्तुति दी जाएगी। 28 सितम्बर को विदुषी सूर्यगायत्री द्वारा भजन तथा विदुषी तनुश्री शंकर द्वारा डांस की प्रस्तुति दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने कहा कि रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु अचूक व्यवस्था रहेगी। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी&comma; आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखा जाएगा। गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरा के द्वारा निगरानी रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष 24&&num;215&semi;7 क्रियाशील रहेगा। इसके दूरभाष संख्या 0612-2219810&sol; 2219234 पर किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी संदेहास्पद सूचना दी जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि गाँधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा। 13 वाच टावरों से भी भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी। वाच टावरों पर पुलिस एवं सिविल डिफेंस के कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। मुख्य गेट पर एसडीआरएफ की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने कहा कि रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था रहेगी। यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात द्वारा की जाएगी। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों के माध्यम से आम जनता को दी जाएगी ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके। वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; भवन निर्माण विभाग एवं विद्युत के कार्यपालक अभियंतागण&comma; आयोजन समिति के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!