पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संस्थापित 91 सीसीटीवी कैमरों से पूरे गाँधी मैदान एवं आस-पास निगरानी की जाएगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना श्री कुमार रवि ने कहा है कि गाँधी मैदान&comma; पटना में आयोजित होने वाले &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;रावण वध’’ कार्यक्रम के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग&comma; तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें। वे आज गाँधी मैदान&comma; पटना में जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री राजीव मिश्रा&comma; नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;रावण वध’’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने सम्पूर्ण गाँधी मैदान का निरीक्षण किया&comma; नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी का फ़ंक्शनिंग देखा तथा सभी निकास द्वार&comma; अस्थायी थाना&comma; वॉच टावर एवं अन्य संरचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल पर ही पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की&comma; सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर तैयारियों को देखा तथा आवश्यक निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह द्वारा आयुक्त के समक्ष जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। एसएसपी श्री मिश्रा द्वारा आयुक्त के संज्ञान में सुरक्षा संबंधित व्यवस्था को लाया गया। नगर आयुक्त ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा की गयी व्यवस्था के बारे में बताया। आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि सभी तैयारी अंतिम चरण में है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग आते हैं&comma; जिसमें बुजुर्ग&comma; युवा&comma; महिला एवं बच्चे भी शामिल होते हैं। उन्होंने सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था&comma; यातायात प्रबंधन&comma; विधि-व्यवस्था संधारण&comma; बैरिकेडिंग&comma; विद्युत आपूर्ति&comma; ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था&comma; पेयजल&comma; चिकित्सा सुविधा&comma; अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी निकास द्वार&comma; वाच टावर एवं अन्य संरचनाओं का प्रबंधन मानकों के अनुरूप रहनी चाहिए। लोगों का गाँधी मैदान में प्रवेश एवं निकास हर हाल में अवरोधमुक्त तथा सुगमतापूर्वक होना चाहिए। रावण वध के दौरान सभी द्वार खुला रहना चाहिए तथा मैदान खाली होने के उपरांत ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थान से प्रस्थान करेंगे। आस-पास के क्षेत्रों में बाइकर्स गैंग के विरुद्ध तत्परता से कार्य करते हुए उनपर नियंत्रण रखें। पुलिस बाईक दस्ता को लगातार भ्रमणशील रखें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त द्वारा रावण वध कार्यक्रम आयोजन समिति- श्री दशहरा समिति -के अध्यक्ष&sol;सचिव एवं प्रतिनिधियों से भी विमर्श किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह व एसएसपी श्री मिश्रा द्वारा आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पूरे गाँधी मैदान को चार सेक्टर एवं आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर में विभाजित कर अपर जिला दंडाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों के वरीय प्रभार में सभी तैयारी तेजी से की जा रही है। गाँधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न स्थानों पर दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सेक्टर के प्रभारी दंडाधिकारियों एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ गाँधी मैदान एवं आस-पास विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 49 विभिन्न स्थानों पर 88 दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। महिला बल&comma; लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में 08 दंडाधिकारियों तथा गाँधी मैदान नियंत्रण कक्ष में 06 दंडाधिकारियों को सुरक्षित रखा गया है। बैरिकेडिंग गैंगवे पर 08 दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को लगाया गया है। सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में दो आईटी पदाधिकारियों को लगाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभी गेट पर दंडाधिकारियों&comma; पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 03 क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात रहेगा जो किसी भी प्रकार की आकस्मिक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेगा। सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने निदेश दिया कि त्रुटिरहित व्यवस्था हेतु स्पॉट ब्रीफिंग भी सुनिश्चित की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि गाँधी मैदान से सटे मेट्रो का कार्य हो रहा है। इसको देखते हुए भीड़ नियंत्रण एवं यातायात हेतु विशेष व्यवस्था की जाए। पटना मेट्रो के अधिकारी&comma; सिटी मजिस्ट्रेट तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक आपस में समन्वय कर गाँधी मैदान एवं आस-पास दर्शकों के आवागमन को सुगम रखें। जेपी गंगा पथ&comma; अशोक राजपथ&comma; एक्जीबिशन रोड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिविल सर्जन आकस्मिक मेडिकल प्लान का निर्धारण कर इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएँ। सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों के अधीक्षकों से सुदृढ़ समन्वय स्थापित कर आकस्मिकता की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन कायम रखने की स्थिति सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान के चारों ओर 35 प्रकाश मीनारों से 136 एलईडी मेटल लाईट&comma; 112 पोल लाईट एवं 15 हाईमास्ट लाईट के द्वारा गाँधी मैदान एवं उसके चारों ओर प्रकाश की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। पाथवे लाईट की भी बेहतर व्यवस्था रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने आयोजन स्थल के आस-पास बिजली के तार को सुव्यवस्थित रखने का निदेश दिया। उन्होंने पेसू&comma; भवन निर्माण एवं नगर निगम के बीच समन्वय कर प्रकाश की सुदृढ व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी गेट का सुगम संचालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडियाबंधुओ की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गाँधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम स्थित गेट संख्या 12 से मीडिया बंधुओं का प्रवेश होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दिनांक 24 अक्टूबर को 01 बजे दिन के उपरांत गाँधी मैदान&comma; पटना की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। लोग रावण वध कार्यक्रम देखने हेतु गाँधी मैदान में पैदल आएंगे। आम जनता का गाँधी मैदान में प्रवेश गेट नं&period; 4&comma;5&comma;6&comma;7&comma;8&comma;9&comma; 10 एवं 11 से होगा। निकास के समय सभी गेट खुला रहेगा। लोग सुविधानुसार किसी भी गेट से निकल सकते हैं<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि बैरिकेडिंग&comma; पंडाल एवं मंच ठोस रहना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गाँधी मैदान परिसर में तथा आस-पास समुचित संख्या में कैमरा संस्थापित किया गया है। पूरे गाँधी मैदान में एवं आस-पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संस्थापित 91 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। ये फिक्स्ड बुलेट एवं पीटीजेड कैमरा हैं। 91 कैमरा में 69 फिक्स्ड कैमरा तथा 22 पैन टिल्ट जूम &lpar;पीटीजेड&rpar; कैमरा है। इसमें गाँधी मैदान के चारो तरफ 23 कैमरा तथा गाँधी मैदान के अंदर एवं गेट पर 68 कैमरा क्रियाशील है। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर &lpar;आईसीसीसी&rpar; बिल्डिंग से रावण वध कार्यक्रम की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए&comma; सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे तथा मैदान खाली होने के उपरांत ही अपने स्थल से प्रस्थान करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान&comma; पटना में सेन्ट्रल माईकिंग की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ सभी 13 गेट एवं बाह्य क्षेत्रों में भी माईकिंग की व्यवस्था की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु अचूक व्यवस्था रहेगी। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी&comma; आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखा जाएगा। गाँधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा। 10 वाच टावरों से भी भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी। वाच टावरों पर पुलिस एवं सिविल डिफेंस के कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मुख्य गेट पर एसडीआरएफ की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान में लोगों को सूचना का आदान-प्रदान करने तथा आवश्यक सहायता पहुंचाने हेतु चार हेल्प डेस्क &lpar;खोया-पाया सहायता केन्द्र&rpar; कार्यरत रहेगा। यह हेल्प डेस्क गेट नं0 5&comma; 7&comma; 10 एवं ध्वजारोहण स्थल के पास क्रियाशील रहेगा। इसमें दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त गाँधी मैदान&comma; पटना में कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24&&num;215&semi;7 जिला नियंत्रण कक्ष &lpar;दूरभाष संख्या 0612-2219810&sol;2219234&rpar; एवं आपात नम्बर सेवा 112 पर तुरत दें। इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नियंत्रण कक्ष से भी मोबाईल नम्बर 9470001389 पर भी सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा की गयी है। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों के माध्यम से आम जनता को दी गयी है ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रावण वध के अवसर पर शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर&comma; नगर पुलिस अधीक्षक मध्य श्री वैभव शर्मा&comma; पुलिस अधीक्षक यातायात पूरन कुमार झा&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था श्री हेमंत कुमार&comma; सिटी मजिस्टेªà¤Ÿ श्री राजेश रौशन&comma; भवन निर्माण विभाग एवं विद्युत के कार्यपालक अभियंतागण&comma; आयोजन समिति के अध्यक्ष&sol;सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन