घूरना बाजार में नहीं देखा गया लॉकडाउन का असर, सुबह 11 बजे के बाद भी खुली रहती है दुकानें

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती घुरना बाजार में बिहार सरकार द्वारा कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा।सुबह करीब 11&colon;35 बजे संवाददाता घुरना बाजार का जायजा लेने पहुंचे&comma;तो देखा कि अधिकांश किराना दुकान सहित कई अन्य दुकानें खुली थी&comma;और कोई भी पुलिसकर्मी बाजार में मौजूद नहीं दिखाई दिया&period; लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहाँ पर सारी दुकानें अधिकांश रूप से खुली रहती है और घूरना पुलिस कभी-कभार आकर दुकानों को बंद कराती है।यहां किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है।सारी दुकानें चोरी-छिपे खुली रहती है और कोई रोकने-टोकने वाला भी नहीं है। यहां तक कि लोगों ने बताया नेपाल से भी लोग यहाँ धरल्ले से आकर खरीदारी करते हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संवाददाता के द्वारा इस बाबत घूरना पुलिस ओपी अध्यक्ष भुटकुन राय से समय करीब 11&colon;40 बजे मोबाइल पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा कोरोना महामारी को लेकर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।जब उनसे पूछा गया कि 11&colon;35 बज चुके हैं और दुकानें खुली है&comma;इसपर उन्होंने टालमटोल के अंदाज में कहा कि गस्ती गाड़ी निकली है&comma;दुकान बंद करा दिया जाएगा&period; ऐसा लगता है कि घूरना बाजार में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है और पुलिस प्रशासन खामोश है&period; वहीं इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि आपके द्वारा अभी जानकारी मिली है&comma; कार्रवाई अवश्य होगी।घूरना थानाध्यक्ष से बात करते हैं&period; जबकि अंचल पदाधिकारी&comma;नरपतगंज प्रवीण कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया