जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु ‘अनुमंडलवार’ तैयारियों की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जिलाधिकारी कुन्दन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री कार्तिकेय के&period; शर्मा ने कहा है कि मुहर्रम पर्व&comma; 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रीय पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें। अधिकारीद्वय आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें। पर्व के दौरान विशेष सर्तकता बरतें। सजग एवं भ्रमणशील रहें। दंडाधिकारियों&comma; पुलिस पदाधिकारियों&comma; चिकित्सकों एवं ड्यूटी पर तैनात अन्य पदाधिकारियों तथा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 का प्रभावी इस्तेमाल करें। विदित हो कि इस वर्ष मुहर्रम का त्योहार दिनांक 26 जून&comma; 2026 को मनाये जाने की सूचना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रिय पदाधिकारियों को ’सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ सार्थक संवाद’ कायम रखने का निदेश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को भी मुहर्रम समिति से लगातार सम्पर्क में रहने का निदेश दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान लगातार चलाते रहें। ताजिये निकलने के रूट को ठीक ढंग से देख लें। विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति को ताजिये निकलने के अनुकूल नियंत्रित रखें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ’बिना अनुज्ञप्ति का कोई जुलूस’ नहीं निकले। अपने क्षेत्रान्तर्गत जुलूस के मार्ग का सत्यापन कर लें। ’ड्रोन से सर्वे करने का निदेश’ दिया गया। प्रत्येक जुलूस को पुलिस बल स्कॉट करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अनुमंडलवार एवं विभागवार तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। दोनों अधिकारियों द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों&comma; सिविल सर्जन&comma; जीएम पेसू&comma; जिला अग्निशाम पदाधिकारी&comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारियों एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ आज तैयारियों की समीक्षा की गयी। अधिकारीद्वय ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों&sol;अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया। ’मुहर्रम समितियों से लगातार सम्पर्क’ में रहने का निदेश दिया गया। सभी पदाधिकारी ’संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष एहतियात बरतेंगे&comma; असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे तथा विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण’ सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाह फैलानेवालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ’यथेष्ट प्रशासनिक सतर्कता&comma; निरोधात्मक एवं सुरक्षामूलक कार्रवाई’ की जाएगी। सुसंगत धाराओं के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ’सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप’ के माध्यम से संदेहास्पद सूचनाओं के आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके द्वारा अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने निदेश दिया कि विधि-व्यवस्था संधारण तथा भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें। पर्व-त्योहार के दौरान जुलूस का लगातार वीडियोग्राफी सुनिश्चित करें। सीसीटीवी से निर्बाध कवरेज सुनिश्चित करें। इसके लिए लगातार विद्युत आपूर्ति हो। वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें। हर स्थिति में सीसीटीवी क्रियाशील रहनी चाहिए। सभी जुलूस के साथ पुलिस पदाधिकारियों को टैग कर हर एक जुलूस को एस्कॉट करने का निदेश दिया गया। ’ड्रोन से निगरानी करने तथा पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संस्थापित आईसीसीसी से नजर रखने का निदेश’ दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने निदेश दिया कि ’क्विक रिस्पांस टीम &lpar;क्यूआरटी&rpar; का गठन करें। नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में स्ट्राइकिंग फोर्स’ की व्यवस्था रखें ताकि इस फोर्स द्वारा सूचना प्राप्त होने पर अविलंब सार्थक कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान डीजे पर शत-प्रतिशत प्रतिबंध रहेगा। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएँ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी&sol;थानाध्यक्ष&sol;सीओ&sol;एसडीओ&sol;एसडीपीओ की विशेष जिम्मेवारी है। थानाध्यक्ष अपने-अपने इलाके में विधि-व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं। एसडीओ एवं एसडीपीओ अपने-अपने संबंधित थाना क्षेत्र में पर्व के दरम्यान 24 घंटे गश्ती सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी संबंधित विभागों-नगर निकाय&comma; पेसू&comma; स्वास्थ्य&comma; अग्निशाम&comma; यातायात आदि- के पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि मुहर्रम के अवसर पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें। पर्याप्त संख्या में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुहर्रम के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महाप्रबंधक&comma; पेसू शहरी क्षेत्रों में तथा अधीक्षण अभियंता&comma; विद्युत आपूर्ति&comma; ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। पेसू का कंट्रोल रूम क्रियाशील रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुहर्रम के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु डॉक्टर&comma; पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे। चिकित्सकों की रोस्टरवार ड्यूटी लगायी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल सर्जन अस्पतालों में डॉक्टर तथा पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति &lpar;रात्रि ड्यूटी भी&rpar; सुनिश्चित करेंगे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र&comma; अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल अलर्ट पर रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला अग्निशमन पदाधिकारी&comma; पटना को निर्देशित किया गया कि मुहर्रम के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन&comma; सुचारू यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अधिकारीगण मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित पदाधिकारी सजग&comma; तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें। विधि-व्यवस्था संधारण से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द का त्योहार है। इससे समन्वय एवं आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में सभी नगर पुलिस अधीक्षक&comma; पुलिस अधीक्षक ग्रामीण&comma; उप विकास आयुक्त&comma; अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर&comma; सिविल सर्जन&comma; पटना&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी&comma; विधि-व्यवस्था&comma; अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन&comma; विद्युत कार्यपालक अभियंता&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; पीएचईडी&comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारीगण सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी एवं अन्य सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी बिस्वान के माध्यम से जुड़े हुए थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई तत्कालीन महिला दारोगा को तीन वर्ष की सजा

गिग वर्कर्स को भीषण गर्मी से राहत, गांधी मैदान-इनकम टैक्स गोलंबर में बने AC लॉउंज

बिहार : PMCH में नया रेडियोलॉजी विभाग शुरू, एक छत के नीचे अल्ट्रासाउंड-CT-एक्सरे स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दी सख्त हिदायत