हैदराबाद में संपन्न हुआ PSACWA का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन, शिक्षा के भविष्य पर हुआ मंथन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;हैदराबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन &lpar;PSACWA&rpar; का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन 19 से 21 जून तक हैदराबाद के होटल कटारिया में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश के 28 राज्यों से आए 400 से अधिक विद्यालय संचालकों&comma; प्राचार्यों&comma; शिक्षाविदों एवं शिक्षा नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन का उद्घाटन PSACWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद&comma; PESCO के चेयरमैन मेजर गुरचरण सिंह&comma; निफ्ट नॉर्थ इंडिया के रजिस्ट्रार रमनदीप सिंह&comma; फादर डोमिचन के&period;पी&period;&comma; डॉ&period; एस&period;पी&period; वर्मा&comma; डॉ&period; श्याम नारायण कुमार तथा सिस्टर सरिता सी&period;जे&period; ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण&comma; छात्र-केंद्रित एवं मूल्यपरक शिक्षा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने नई शिक्षा नीति &lpar;NEP-2020&rpar; के प्रभावी क्रियान्वयन&comma; आधुनिक तकनीक के समावेश तथा शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण पर बल दिया। सम्मेलन में विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव&comma; कृत्रिम बुद्धिमत्ता &lpar;AI&rpar;&comma; डिजिटल शिक्षा&comma; साइबर सुरक्षा&comma; बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य तथा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्र-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था विकसित करने और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन के दौरान RTE प्रतिपूर्ति राशि को देशभर में समान रूप से लागू करने&comma; ग्रामीण विद्यालयों के लिए व्यावहारिक आधार पर आधारभूत संरचना मानक तय करने तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष संयुक्त पहल करने संबंधी कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया&comma; जिसमें देशभर के लगभग दो लाख निजी विद्यालयों से जुड़े शिक्षक&comma; विद्यार्थी एवं अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट शिक्षाविदों एवं संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। फादर डोमिचन के&period;पी&period; को बेस्ट एकेडमिक प्रिंसिपल अवार्ड&comma; मेरीवार्ड किंडरगार्टन पटना को बेस्ट प्री-स्कूल ऑफ द ईयर तथा डॉ&period; श्याम नारायण कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षाविदों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रीय एकता&comma; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निजी विद्यालयों के सशक्त भविष्य के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि PSACWA का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन गोवा में आयोजित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई तत्कालीन महिला दारोगा को तीन वर्ष की सजा

गिग वर्कर्स को भीषण गर्मी से राहत, गांधी मैदान-इनकम टैक्स गोलंबर में बने AC लॉउंज

बिहार : PMCH में नया रेडियोलॉजी विभाग शुरू, एक छत के नीचे अल्ट्रासाउंड-CT-एक्सरे स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दी सख्त हिदायत