मेन केनाल में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज थाना क्षेत्र के चंदा मेन केनाल के समीप शनिवार सुबह पानी में डूबा एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या-8 निवासी संजय यादव &lpar;50&rpar;&comma; पिता स्वर्गीय रामानंद यादव के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र प्रशांत कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार से घर से लापता थे। परिजनों ने रातभर उनकी काफी खोजबीन की&comma; लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह चंदा मेन केनाल के समीप पानी में उनका शव मिलने की सूचना मिली&comma; जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक शौच के लिए जाने के दौरान फिसलकर मेन केनाल के पानी में गिर गए&comma; जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि&comma; मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है&comma; वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण