भंगही चौक की जर्जर पुलिया बनी खतरे का सबब, ग्रामीणों ने जताई दुर्घटना की आशंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही चौक स्थित दक्षिण दिशा की सड़क पर बनी पुलिया की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। पुलिया के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं&comma; बावजूद इसके क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में इस पुलिया का निर्माण कराया गया था। निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही पुलिया में दरारें और टूट-फूट शुरू हो गई थी। वर्तमान में स्थिति यह है कि पुलिया का ढांचा काफी कमजोर हो चुका है और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। यह सड़क भंगही&comma; पुलहा&comma; चकला एवं पोसदाहा सहित कई गांवों को जोड़ती है। स्कूली बच्चों से लेकर किसानों और आम ग्रामीणों तक के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था। उनका कहना है कि पुलिया निर्माण में अनियमितता बरती गई&comma; जिसके कारण मात्र कुछ वर्षों में ही यह जर्जर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बाइक चालक और पैदल राहगीर पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं&comma; लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासी घनश्याम यादव&comma; मोहम्मद परवेज&comma; बेचन यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब नई पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ी जनहानि हो सकती है। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता शंभू कुमार ने बताया कि पुरानी पुलिया पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसकी जगह 16 मीटर लंबे नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया हैं। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी भी संभावित दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। क्षेत्रवासी जल्द से जल्द नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा