भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई : लाखों रुपये के सामान के साथ तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में खाद्य सामग्री&comma; कपड़े एवं अन्य सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; सोमवार देर रात 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के &&num;8220&semi;एफ&&num;8221&semi; समवाय फुलकाहा अंतर्गत सीमा चौकी पथरदेवा की विशेष गश्ती टीम ने गांव ग्वारपुछरी के समीप सीमा स्तंभ संख्या-185 के पास भारत की ओर लगभग 750 मीटर अंदर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल ले जाए जा रहे भारी मात्रा में तस्करी के सामान को जब्त कर लिया गया। जब्त सामान में 395 लीटर स्प्राइट&comma; 142&period;5 लीटर कोका-कोला&comma; 604 लीटर विभिन्न ब्रांडों का खाद्य तेल&comma; 1&comma;800 किलोग्राम चीनी&comma; 30 बैग तंबाकू &lpar;खेनी&rpar;&comma; 20 किलोग्राम लाल मिर्च&comma; राजनीवास गुटखा&comma; 25 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग&comma; 10 किलोग्राम सोयाबीन बड़ी तथा बड़ी मात्रा में कपड़े&comma; बनियान एवं अंडरवियर शामिल हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीओपी प्रभारी फुलकाहा सहायक सेना नायक राणा कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुधीर कुमार मेहता &lpar;39 वर्ष&rpar;&comma; पिता- चंद्रानन मेहता&comma; निवासी ग्राम पथरदेवा वार्ड संख्या-1&comma; पोस्ट ऑफिस सोनापुर&comma; थाना बथनाहा&comma; जिला अररिया के रूप में हुई है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार&comma; मंगलवार को जब्त सामान एवं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार विशेष गश्ती एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा