गरीबों के अनाज पर डीलर ने डाला डाका, एसडीओ के जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद भी नहीं हुआ कार्रवाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कुसमौल पंचायत के सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली के डीलर लक्ष्मण सिंह के सरकारी दुकान में गड़बड़ी की शिकायत पर करीब पांच महीने पहले जांच हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2025 को तीन सदस्यीय जांच टीम के जांच के दौरान भारी मात्रा में आनाज कम पाई गई थी। गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन एसडीओ शैलजा पाण्डेय के द्वारा गोदाम जांच के दौरान भारी मात्रा में अनाज कम पाए जाने एवं स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के कारण उनके द्वारा लाइसेंस रद्दीकरण के लिए आदेश पारित किया गया था&comma;लेकिन उनका तबादला हो जाने एवं नये एसडीओ रंजीत कुमार रंजन को पदभार ग्रहण करने के कारण तत्कालीन एसडीओ का वह आदेश अबतक स्थगित हीं है और शायद अबतक इस ओर नये एसडीओ का ध्यान हीं नहीं गया है <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके कारण फिलहाल अबतक कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इधर इस मामले को लेकर स्थानीय लाभुक काफी नाराज हैं&comma;लोगों का कहना है कि उक्त डीलर के द्वारा बार-बार गड़बड़ी किया जाता है&comma;लेकिन जिम्मेदार पदाधिकारियों के द्वारा उक्त डीलरों के खिलाफ कार्रवाई के बदले उन्हें मनमर्जी करने की खुली आजादी दिया जाता है। वहीं गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरसियाकला और शंकरपुर पैक्स गोदाम का भी तत्कालीन एसडीओ शैलजा पाण्डेय के द्वारा जांच किया गया था&comma;इन दोनों गोदाम में भी भारी मात्रा में अनाज की कमी पाई गई थी&comma;लेकिन वहां भी कार्रवाई के बदले कागजी खानापूर्ति होकर रह गई। इसी प्रकार नया भरगामा&comma;सिरसिया हनुमानगंज के पैक्स गोदाम का भी जांच में भारी मात्रा में अनाज की कमी पाई गई थी। लेकिन अबतक किसी भी पीडीएस डीलर के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में नवनियुक्त एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि वे इस मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी