अररिया फारबिसगंज कोठीहाट चौक में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फारबिसगंज कोठीहाट चौक पर मंगलवार की देर शाम दुकान बंद करने के क्रम में कॉस्मेटिक दुकानदार अरुण केशरी को गोली मारकर घायल कर देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से अपराधी की शिनाख्त कर सैफगंज वार्ड संख्या सात के रहने वाले 30 वर्षीय संतोष गोस्वामी पिता रघुनंदन गोस्वामी को चार देशी पिस्टल&comma;तीन कारतूस&comma; एक मैगजीन और दो फायर खोखा के साथ नसरूल के घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। एसपी के द्वारा गठित एसआईटी ने फारबिसगंज थाना कांड संख्या 85&sol;26 दिनांक 19&period;02&period;2026 धारा 309&lpar;6&rpar; बीएनएस मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संतोष गोस्वामी जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार है और फारबिसगंज थाना में इनके खिलाफ दस संगीन मामले दर्ज हैं। एसपी जितेन्द्र कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को देर शाम दुकान बंद करने के क्रम में कॉस्मेटिक दुकानदार अरुण केशरी को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। मामले के उद्भेदन को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। गठित एसआईटी के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला और फुटेज के आधार पर संतोष गोस्वामी की शिनाख्त की गई। जिसके बाद संतोष गोस्वामी को नसरूल पिता मो&period; इसराफिल उर्फ तेतर के हरिपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। संतोष को लोडेड देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद नसरूल के घर की तलाशी के क्रम में तीन देशी पिस्टल&comma;एक पिस्टल का मैगजीन&comma;दो खोखा बरामद किया गया। छापेमारी दल में फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह&comma;अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता&comma;सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मिश्रा&comma;अमित राज&comma;विजय कुमार के साथ थाना के सशस्त्र बल के शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट