देश के माथे पर आपातकाल का कलंक लगाने वाली कांग्रेस के काले कारनामे को देश कभी ना भूलेगा ना माफ करेगा : प्रवीण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; लोकतंत्र पर प्रहार करने का दुःखद दिन 25 जून 1975 को देश के माथे पर आपातकाल का कलंक लगाने वाली कांग्रेस के काले कारनामे को देश कभी ना भूलेगा ना माफ करेगा। उक्त बातें भाजपा विधान सभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने आपातकाल के 50वीं बरसी पर आपातकाल देश के लिए काला अध्याय विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने हेतु यहाँ बुधवार को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधानसभा प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत मे 25 जून 1975 के अर्द्धरात्रि को कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गये शर्मनाक आपातकाल के दौरान रात में सोते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित अटलबिहारी वाजपेयी&comma; मोरारजी देसाई&comma; चरण सिंह&comma; राजनारायण&comma; नानाजी देशमुख कर्पूरी ठाकुर जैसे अनेकों प्रमुख नेता सहित 21महीने के आपात काल मे 1&comma;10&comma;000लोगों गिरफ्तार कर प्रेस पर सेंसर लगा&comma;अखवारों के जुबान पर ताले जड़ दिये गये और देश वासियों भीषण यातनाएं सहने पर मजबूर कर दिया गया था। श्री कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लगाए गए इमरजेंसी के विरुद्ध गम्भीर यातनाएं सह कर भी अपनी आवाज बुलंद करने वाले सत्याग्रहियों सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि एक परिवार की सत्ता की लालच ने संसद को निष्क्रिय बनाकर देश को रातों रात जेल में तब्दील कर दिया गया था&comma; प्रेस&comma; विपक्ष&comma; न्यायलय&comma; अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सब खत्म कर लोकतंत्र की सांसे को जेल में कैद कर कांग्रेस अपना नंगा नाच करती रही। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कहा कि कांग्रेस ने जिस तानाशाही प्रवृति के कारण आपातकाल लगाया था आज भी ठीक वैसी ही है।और यह प्रवृतिअक्सर उभर कर सामने आ जाती है। कहा कि ये काली कहानी को बार बार स्मरण करने की जरूरत है ताकि हमें याद रहे की लोकतांत्रिक परम्पराओं के क्षरण के कितने दुष्परिणाम होते हैं।जिन लोगों ने हमारे लोकतंत्र को बंधक बनाया उन्होंने कभी इस कुकृत्य के लिए माफी नही मांगी और ना ही उनको सजा मिल सकी। कहा कि अगर हम आपातकाल की पुनरावृत्ति नही चाहते तो जिम्मेदार लोगों को ना तो इसे भूलना चाहिए और ना ही माफ़ करना चाहिए बल्कि नयी पीढ़ी को कांग्रेस के काले इतिहास से परिचित कराना चाहिए। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह&comma;नगर महामंत्री संदीप कुमार&comma;शिवानी सिंह&comma;राधा देवी नगरउपाध्यक्षआयुषकुमार&comma;प्रश्ननजीत चौधरी&comma;शिवराम शर्मा&comma;प्रमोद पासवान&comma; भाजयुमो मंडल प्रभारी विपुल सिंह&comma; भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मासहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान