मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। मानदेय के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को विद्यालय रसोइयों ने संपतचक प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया&period; बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टू के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रसोइयों ने हिस्सा लिया&period; प्रदर्शनकारी प्राथमिक विद्यालय संपतचक से जुलूस की शक्ल में निकले और उप स्वास्थ्य केंद्र होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन के दौरान रसोइयों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने&comma; मानदेय का नियमित और समय पर भुगतान करने तथा मध्याह्न भोजन योजना से एनजीओ को हटाने की मांग उठाई&period; प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संघ की महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि रसोइयों को लंबे समय से मानदेय के भुगतान में परेशानी झेलनी पड़ रही है&period; उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन महीने का बकाया मानदेय जल्द नहीं मिला तो 16 सितंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा&period; मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने की भी घोषणा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता जगदीश आर्य&comma; संपतचक प्रखंड सचिव सत्यानंद कुमार&comma; धनराज पासवान और लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले&period; उन्होंने कहा कि कम मानदेय और भुगतान में देरी के बावजूद रसोइये अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं&comma; इसलिए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान होना चाहिए। प्रदर्शन का नेतृत्व सरोज चौबे के साथ सुनीता देवी&comma; रेखा देवी&comma; पूनम देवी&comma; संगीता देवी और सोनी देवी ने किया&period; मौके पर दर्जनों रसोइये और समर्थक मौजूद रहे&period; मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

पुनपुन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक बचा, दिव्यांग किशोर की तलाश जारी

कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी