नेताओं का काफिला हल्दाना चौकी पर रोका पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि और कुंवर सिंह छौक्कर डिटेन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समालखा&comma;  à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा <&sol;strong>&colon; पानीपत पुलिस ने साथियों से अलग कर कुंवर सिंह छौक्कर को घर पहुंचाया&comma;अधिकारियों से पूछा रोकने का कारण बलबीर बाल्मीकि बोले गाड़ियों की जांच करा लो&comma; लेकिन दिल्ली जाने से मत रोको दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के काफिले को शुक्रवार को पानीपत पुलिस ने हल्दाना चौकी के पास रोक दिया। इस दौरान इसराना के पूर्व कांग्रेस विधायक बलबीर बाल्मीकि और समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कुंवर सिंह छौक्कर को पुलिस ने डिटेन कर लिया। दोनों अपने समर्थकों और अन्य साथियों के साथ गाड़ियों के काफिले में दिल्ली जा रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; जब कांग्रेस नेताओं का काफिला समालखा क्षेत्र के हल्दाना चौकी के पास पहुंचा तो पानीपत के डीएसपी सुरेश सैनी और समालखा पुलिस की टीम ने काफिले को रुकवा दिया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद पुलिस कुंवर सिंह छौक्कर को उनके साथियों से अलग कर उनके घर ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हलचल देखने को मिली।पुलिस से पूछा आखिर किस वजह से रोका जा रहा है&quest;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>काफिला रोके जाने के बाद पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि ने पुलिस अधिकारियों से उन्हें दिल्ली जाने से रोकने का कारण पूछा। उन्होंने अधिकारियों से जानना चाहा कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका जा रहा है। खबर के अनुसार&comma; इस दौरान पुलिस अधिकारी उन्हें रोकने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बलबीर बाल्मीकि ने कहा कि यदि पुलिस को उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की जांच करनी है तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुलिस गाड़ियों की जांच कर सकती है&comma; लेकिन उन्हें दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने से नहीं रोका जाना चाहिए। इसके बावजूद पुलिस ने काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल&comma; पुलिस द्वारा काफिला रोके जाने और नेताओं को डिटेन किए जाने के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचला, मौके पर मौत!

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी प्रियव्रत फौजी का भाई एनकाउंटर में मारा गया था

अदालत परिसर में सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम