सीएम ने 67,865 पेंशनधारियों के खाते में भेजे 7.87 करोड़, बढ़ी हुई दर 1100 रुपये डीबीटी से अंतरित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon; बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर 1100 रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन के अनुसार शेखपुरा जिले के 67&comma;865 लाभुकों के खाते में कुल 7 करोड़ 87 लाख 9 हजार 400 रुपये भेजे गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के 36&comma;541 लाभुकों को 4&period;37 करोड़&comma; इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 16&comma;232 लाभुकों को 1&period;79 करोड़&comma; लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 5&comma;871 लाभुकों को 66&period;07 लाख&comma; इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 2&comma;647 लाभुकों को 30&period;14 लाख&comma; बिहार निःशक्तता पेंशन के 5&comma;880 लाभुकों को 65&period;65 लाख और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन के 694 लाभुकों को 7&period;70 लाख रुपये अंतरित किए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान&comma; सहायक निदेशक श्वेता कौर सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने बताया कि जिले के लगभग 4400 पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने के कारण राशि से वंचित हैं। ऐसे लाभुक आधार कार्ड के साथ नजदीकी CSC&sol;वसुधा केंद्र या विकास मित्र से संपर्क कर प्रमाणीकरण करा लें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा