बिहार : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह, शेखपुरा डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने बताया कि जिले का मुख्य समारोह समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7&colon;00 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद सुबह 8&colon;45 बजे माननीय मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री का आगमन होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में पुलिस और शिक्षा विभाग की बैंड पार्टी के साथ TWI&comma; BMP&comma; DAP महिला एवं BHG की 5 टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। 13 अगस्त को परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सभी कार्यालय प्रधान अपने स्तर पर झंडोत्तोलन की तैयारी सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में मुखिया द्वारा झंडोत्तोलन किया जाए। वहीं जिले के महादलित टोलों में झंडा टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा फहराया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन की जिम्मेदारी संबंधित नगर कार्यपालक एवं बीडीओ को दी गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसडीओ और स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी सिविल सर्जन को सौंपी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में एसपी&comma;डीडीसी&comma; अपर समाहर्ता सहित सभी बीडीओ&comma; सीओ मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा