मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिले को दी 252 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤¹à¤°à¥à¤·à¤¿à¤¤ सेठ &colon;<&sol;strong> मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने जहानाबाद पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों का सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां स्कूली बच्चों के लिए बनाए जा रहे ड्रेस के संबंध में भी जानकारी ली। सिलाई केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से काम करिए&comma; सरकार हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आपलोगों को स्व-रोजगार देने हेतु सरकार हर संभव कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला में एन०एच० 110 से एस०एस० कॉलेज तक पथ निर्माण कार्य&comma; स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य&comma; घोसी के अधीन मंडई वीयर एवं उससे निकलनेवाली दायां एवं बायां मुख्य नहर प्रणाली तथा संरचनाओं का निर्माण कार्य&comma; प्रखंड सह अंचल कार्यालय काको&comma; घोसी&comma; मखदुमपुर के भवन का निर्माण कार्य सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर जहानाबाद जिले के लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं 182 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्य से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने 9066 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 145 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उद्यमियों के बीच 1 करोड़ 82 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग&comma; कृषि विभाग&comma; डेयरी&comma; मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग&comma; श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग&comma; अल्पसंख्यक कल्याण विभाग&comma; पंचायती राज विभाग&comma; अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग&comma; पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग&comma; उद्योग विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी&comma; जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी&comma; ग्रामीण कार्य मंत्री सह जहानाबाद जिला के प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी&comma; विधायक श्री राहुल शर्मा&comma; विधायक श्री ऋतुराज कुमार&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार&comma; मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत&comma; अपर पुलिस महानिदेशक&comma; मुख्यालय सुनील कुमार&comma; मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह&comma; मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह&comma; जहानाबाद जिला की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय&comma; जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक श्री अपराजित लोहान सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री