जेल से रची गई खून की पटकथा, अस्पताल बना एनकाउंटर ज़ोन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पारस एचएमआरआई अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा उर्फ मंटू की सरेआम हत्या की साजिश बेउर जेल से रची गई थी&period; इस खुलासे के बाद पुलिस ने फुलवारी शरीफ के खलिलपुरा&comma; गुलिस्तान मोहल्ला और समनपुरा से लेकर बक्सर तक दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ छापेमारी की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूत्रों के मुताबिक&comma; हत्या की पूरी स्क्रिप्ट जेल में बंद सोना लूट गैंग के सरगना ने लिखी थी&period; वारदात को अंजाम देने के लिए बादशाह उर्फ तौसीफ समेत बक्सर के तीन कुख्यात अपराधियों को जोड़ा गया&period;इन सभी ने फुलवारी शरीफ के समनपुरा में अस्पताल से कुछ दूरी पर डेरा डाल रखा था&period; मौका मिलते ही मंटू की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीसीटीवी फुटेज से हत्यारों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने समनपुरा में शूटरों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी&comma; मगर कोई हाथ नहीं आया&period; पुलिस का दावा है कि बादशाह और उसका गिरोह अस्पताल के पास बड़का निशू के घर पर जमा हुआ करते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अब हत्या की फंडिंग करने वालों और सहयोगियों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुट गई है&period;बेउर जेल में भी हलचल मच गई है&period;वारदात के बाद कई कुख्यात अपराधियों ने खुद को वार्ड तक सीमित कर लिया है&period;जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है और संदिग्ध कैदियों पर नजर रखी जा रही है। यह गैंगवार की पुरानी रंजिश का हिस्सा माना जा रहा है&period; इससे पहले भी जेल में बंद कुख्यात ने फुलवारी शरीफ में विरोधी गैंग के सदस्य को घर के पास ही गोली मार दी थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च