तख्त श्री पटना साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया छठे पातशाह श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व, मिस्से प्रसादे व लस्सी के लंगर में उमड़ी संगत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा&comma; भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः अमृत वेले से गुरबाणी कीर्तन&comma; शब्द-कीर्तन एवं धार्मिक दीवान सजाए गए&comma; जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह जी&comma; अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह सहित समूची कमेटी सदस्यों ने संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी के जीवन&comma; शिक्षाओं एवं उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्हांेने कहा गुरु साहिब ने आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का संदेश देते हुए श्मीरी-पीरीश् की परंपरा स्थापित की। उन्होंने दो तलवारें धारण कर यह संदेश दिया कि धर्म की रक्षा के लिए आध्यात्मिकता और सांसारिक जिम्मेदारी दोनों समान रूप से आवश्यक हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरु साहिब ने श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना कर सिख पंथ को नई दिशा प्रदान की तथा समाज को अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने की प्रेरणा दी। उनके जीवन की सबसे प्रेरणादायक घटनाओं में श्बंदी छोड़ दिवसश् का प्रसंग प्रमुख है&comma; जब उन्होंने ग्वालियर किले से अपनी रिहाई के साथ 52 राजाओं को भी मुक्त कराया। इसी कारण उन्हें &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;बंदी छोड़ दाता’’ के नाम से भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। समारोह के दौरान संगत के लिए मिस्से प्रसादे एवं ठंडी लस्सी का लंगर श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु घर की सेवा में भाग लिया और गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक उल्लास&comma; श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मंत्री ने 05 खनिज विकास पदाधिकारियों एवं 01 निम्नवर्गीय लिपिक को सौंपे नियुक्ति पत्र

नरपतगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल; इलाके में फैली दहशत

फरार अभियुक्त फैजान गिरफ्तार, घूरना थाना पुलिस की कार्रवाई