FLASH: बिहार के स्कूलों में 1 जुलाई से फिर लागू होगी सामान्य समय-सारिणी

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> बिहार के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लाखों छात्रों&comma; शिक्षकों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई विशेष &lpar;मॉर्निंग&rpar; समय-सारिणी मंगलवार&comma; 30 जून को समाप्त हो गई है। अब बुधवार&comma; 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक&comma; मध्य&comma; माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्ववत सामान्य समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। <br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब विद्यालयों का संचालन सुबह 9&colon;30 बजे से शाम 4&colon;00 बजे तक किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 1 जुलाई से सभी सरकारी विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां इसी समय के अनुसार संचालित होंगी। गौरतलब है कि राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जून माह के दौरान सरकारी स्कूलों का समय बदलकर सुबह कर दिया गया था&comma; ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिल सके। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने पुराने समय को पुनः लागू कर दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश निजी विद्यालय भी जुलाई से अपनी सामान्य समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं संचालित करने की तैयारी में हैं। हालांकि निजी विद्यालय अपने प्रबंधन के निर्णय और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समय निर्धारित करते हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को अपने-अपने विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार ही स्कूल पहुंचना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!