पत्नी का चाचा ससुर के साथ अफेयर में फरार होने से आहत पति के आत्महत्या से नाराज लोगों का गुस्सा फूटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>पटना के परसा बाजार थाना के कुरथौल निवासी कुंदन कुमार के आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पत्नी और चाचा को गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुरथौल के लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को घंटो जाम कर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया। लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण कुंदन ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस इस मामले के दोषी को गिरफ्तार करे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मालूम हो कि बीते शुक्रवार को कुरथौल निवासी कुंदन कुमार की पत्नी निशा कुमारी चार दिन पूर्व चाचा ससुर के साथ अपने दो बच्चों को छोड़ कर फरार हो गई है। इस बात से परेशान पति कुंदन कुमार ने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई थी। लोगों का कहना था कि पुलिस ने कुंदन को अपशब्द कह कर भगा दिया। इस बात से उससे सदमा लगा और कुंदन ने जहर खा कर आत्महत्या कर लिया। इस बात से नाराज लोगों ने रविवार की दोपहर पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर सड़क पर आगजनी करने लगे और जम कर हंगामा करने लगे। लोग कुंदन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले उसकी पत्नी और चाचा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों ने करीब चार घंटे तक सड़क जाम लगा कर हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बताया कि कुंदन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पत्नी की बरामदगी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी