अधिवक्तों भी पैदल मार्च और प्रदर्शन का दौर जारी है

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पहलगाम&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आतंकियों की कायराना हरकत से कई पर्यटकों की जान चली गई&comma; जिससे आम लोगों में दुख और गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। उसी दुख और गुस्से को जाहिर करने के लिए अधिवक्तों में भी पैदल मार्च और प्रदर्शन का दौर जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शुक्रवार को आतंकवाद के ख़िलाप अधिवक्ता भी उतर आए और सड़क पर उतरकर पीड़ितों को न्याय दिलाने और आतंक के खात्मे की मांग की।दरअसल&comma; कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की गई आम लोगों की नृशंस हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन एवं एडवोकेट एसोसिएशन फारबिसगंज के अधिवक्तों के द्वारा शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ विरोध मार्च निकाला। जिसमें सिविल कोर्ट फारबिसगंज में कार्यरत अधिवक्तों ने हिस्सा लिया। यह शांति मार्च सिविल कोर्ट परिसर स्थित से शहर के मुख्य मार्गो तक निकाला गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में अधिवक्तों हिस्सा लिया। अधिवक्तों ने कहा है कि इस आतंकवादी हमले में निर्दोष भारतीयों की मौत पर पूरा अधिवक्ता परिवार शोक व्यक्त करता है&comma; दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में हम प्रधानमंत्री जी&comma; भारत सरकार और पूरे देश के साथ खड़े हैं। वहीं युवा अधिवक्ता राहुल रंजन ने कहा है कि मानवता के हत्यारों की सोच के अनुसार ऐसे जघन्य कृत्य हमें हिंदू और मुसलमान में नहीं बांट सकते। हम सब गंगा जमुनी तहजीब के हिस्से के रूप में एकजुट हैं। इसके साथ ही उन्होंने बतलाया कि आतंकवादियों द्वारा की गई कायराना हरकत की भर्त्सना और निंदा करते हैं&comma; संरक्षक प्रदीप गंगवार ने कहा कि हम सभी सरकार के साथ हैं&comma; सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाए&comma; यही हमारी मांग है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिस तरह आतंकियों ने धार्मिक पहचान पूछकर लोगों को मारा है&comma; भारत का हर नागरिक इसको लेकर आक्रोशित है&comma; हमारी मांग है कि आतंकियों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए जो आने वाले समय के लिए एक उदाहरण बन सके ने आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा करते हुए सरकार से आतंकवाद से मजबूती से लड़ने और पाकिस्तान को सबक सिखाने का अनुरोध किया&comma; जिससे भविष्य में ऐसे मासूम लोगों की जान न जाए। देश की एकता व अखंडता पर कोई दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सके और किसी भी गद्दार को न बख्शा जाए। सभा को संबोधन के बाद उपस्थित सभी लोगों ने आतंकवादी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस शांतिपूर्ण मार्च का संचालन बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष राजेशचंद्र वर्मा ने की इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन फारबिसगंज के अधिवक्तों के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधी साथ लगभग दर्जनों की संख्या में शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह व बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया