16 जून को फुलवारी में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय, कुरकुरी और नदियावां के बीच स्थल चयन पर मंथन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ प्रखंड क्षेत्र में 16 जून को प्रस्तावित &&num;8220&semi;जाति मतगणना सहयोग शिविर&&num;8221&semi; को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं&period;हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन और कार्यक्रम स्थल को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासनिक स्तर पर लगातार निरीक्षण और तैयारियों का दौर जारी है।सोमवार को पटना के जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक टीम फुलवारी प्रखंड के कुरकुरी हाई स्कूल के समीप संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंची&period;अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं&comma; सुरक्षा&comma; आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा पहले नदियावां गांव में 16 जून को सहयोग शिविर आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की संभावना जताई गई थी लेकिन अब कुरकुरी हाई स्कूल परिसर और नदियावां मैदान&comma; दोनों स्थलों पर विचार किया जा रहा है इसी कारण प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर उपयुक्त स्थल का चयन करने में जुटे हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की&period; हालांकि क्षेत्र में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है&period; प्रशासनिक अधिकारी भी अभी कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई स्पष्ट बयान देने से परहेज कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और तैयारियों को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।&period;निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी &lpar;एसडीएम&rpar;&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी &lpar;बीडीओ&rpar;&comma; सीडीपीओ&comma; संबंधित थाना अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय पंचायत के मुखिया रवि कुमार भी निरीक्षण के समय स्थल पर उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सुधा डेयरी की ‘जन कल्याण कोष योजना’ का शुभारंभ

हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से गूंज रहा कथा परिसर, रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

जीपीएस बना मददगार, चोरी की इको कार के साथ वाहन चोर गिरफ्तार!