युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा<&sol;strong> &colon; इंसार बाजार में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को थाना शहर पुलिस ने शनिवार शाम बाजार में पैदल घुमाया। पुलिस आरोपी को पहले वारदात वाली जगह लेकर पहुंची और उससे घटना की निशानदेही कराई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद उसे इंसार बाजार&comma; लाल बत्ती चौक से बाजार में पैदल लेकर जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरोपी की पहचान कर लिया है।पुलिस के मुताबिक&comma; आरोपी पर 29 सितंबर को बाजार में खरीदारी करने आई युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी ने बाजार और मोहल्ले में अपना रौब दिखाने का प्रयास किया।<br &sol;>थाना प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को दो युवतियां इंसार बाजार में सामान खरीदने आई थीं। इसी दौरान आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की और इसके बाद मौके से भाग गया। घटना के बाद युवती की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि&comma; शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी कटार सिंह ने बताया की शाम करीब पांच बजे पुलिस आरोपी को लेकर इंसार बाजार लाल बत्ती चौक पहुंची। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई। इसके बाद पुलिस उसे बाजार में पैदल लेकर गई। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों की नजर आरोपी पर रही।पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

भारी मात्रा में विस्फोटक, सामग्री के साथ दुकानदार गिरफ्तार!

बदमाश और हरियाणा एसटीएफ टीम के बीच हुई मुठभेड़

ड्राइव इन 24 होटल में महिला का बैग चोरी मध्य प्रदेश से पकड़ा गया बाल अपचारी