बदमाश और हरियाणा एसटीएफ टीम के बीच हुई मुठभेड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोनीपत&comma; धर्मवीर शर्मा &colon;<&sol;strong> हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में वांछित बदमाश और हरियाणा एसटीएफ सोनीपत की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। बारोटा-छतहेरा मार्ग पर हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने की घेराबंदी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सोनीपत एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने वाला बदमाश बारोटा-छतहेरा मार्ग पर मौजूद है। सूचना थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाश की घेराबंदी शुरू की।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस टीम पर की फायरिंग&comma; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली<br>इंस्पेक्टर अजय धनखड़ के अनुसार&comma; एसटीएफ टीम को देखकर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी&comma; जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल हालत में उसे सोनीपत के सिविल अस्पताल लाया गया&comma; जहां उसका इलाज चल रहा है।लाडपुर का रहने वाला है आरोपी रोहित पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह सोनीपत के लाडपुर&comma; राई का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इनमें लूट&comma; हत्या के प्रयास समेत कई अन्य मामले शामिल हैं।हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड में भी नाम पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित हिसार के टोल पर मैनेजर की हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। इसके अलावा हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लॉरेंस गैंग से संबंध होने की बात पुलिस के अनुसार आरोपी के लॉरेंस गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं। दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग की वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब मुठभेड़ के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया

ड्राइव इन 24 होटल में महिला का बैग चोरी मध्य प्रदेश से पकड़ा गया बाल अपचारी

यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक, सरकार से कानून लागू न करने की मांग