संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 649वां छठिहार जन्मोत्सव सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पटना स्थित जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान सभागार में अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 649वां छठिहार जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया&period; समारोह की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राम ने की&comma; जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया&period; कार्यक्रम में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि तथा मदन चौधरी और सुभाष चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई&period; इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन&comma; विचार और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अध्यक्षीय संबोधन में अशोक कुमार राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के अनुयायी देशभर में करोड़ों की संख्या में हैं&period; उन्होंने कहा कि रविदास समाज लंबे समय से संत रविदास जयंती को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग कर रहा है&comma; लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है&period; उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि संत रविदास जयंती को अविलंब राजकीय समारोह घोषित किया जाए। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में संत रविदास महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया&period; उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपना जीवन मानवता&comma; समानता और सामाजिक जागरूकता के लिए समर्पित किया&period; उन्होंने राज्य सरकार द्वारा युवाओं और विशेष रूप से अनुसूचित जाति समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि विधायक आलोक कुमार सिंह ने संत रविदास के संदेश को सामाजिक समरसता और समानता का आधार बताया&period; वहीं मदन चौधरी ने कहा कि संत रविदास संतों में श्रेष्ठ थे और उन्होंने कर्म को जीवन का सबसे बड़ा आधार माना। समारोह में हजारों की संख्या में महिला&comma; पुरुष&comma; युवा और बुजुर्ग शामिल हुए&period; कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर से आए कलाकारों ने भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में रितेश रंजन&comma; जीवन कुमार और राजेश कुमार सहित कई वक्ताओं ने संत रविदास महाराज की जीवनी&comma; विचारधारा और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में उपस्थित लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री