राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार पटना में पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस उत्साह&comma; जोश एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी&comma; प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल&comma; पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे&comma; पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं पूर्व मंत्री व विधायक रामानंद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष महताब आलम और अफरोज आलम ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए सामाजिक न्याय&comma; धर्मनिरपेक्षता&comma; संविधान की रक्षा तथा गरीब&comma; किसान&comma; मजदूर&comma; युवा&comma; महिला एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राज्य के 30 जिला में पार्टी द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं&comma; बल्कि सामाजिक न्याय और जन-जन के सम्मान का आंदोलन है। आज का दिन का मतलब सामाजिक न्याय का दिन आज का दिन का मतलब संविधान पर स्वाभिमान का दिन है आज का दिन यानी 5 जुलाई संकल्प का दिन है। बाबा साहब के संविधान की मूल भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की है। कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है&comma; ताकत है&comma; जान है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हमें गर्व है। राजद ने कुर्सी की खातिर कभी भी अपने सिद्धांत नीति और विचार से समझौता नहीं किया है। हम बिहार की सेवा के लिए कटिबंध हैं। अपने देश के संविधान के प्रति पूर्ण संकल्पित हैं। 5 जुलाई 1997 में से आज तक यानी 30 वर्षों में पार्टी ने उतार चढ़ाव और संघर्षों का एक लंबा दौर देखा है। आप सब के सहयोग से पार्टी ने आने वाली हर बाधाओं का सामना किया और उन पर विजयी पाई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज आप सब लोग जान रहे हैं देश की हालात क्या है। महंगाई&comma; बेरोजगारी&comma; भ्रष्टाचार&comma; गरीबी चरम पर है। किसान&comma; मजदूर तबाह हैं। सिलेंडर&comma; पेट्रोल&comma; डीजल सब कुछ महंगा हो गया। एनडीए-भाजपा सरकार लगातार संविधान पर आक्रमण कर रहा है। लोकतंत्र को खत्म करने की प्रयास किया जा रहा है। पिछले चुनाव में हम लोगों को दो करोड़ के आसपास मत मिले थे जो कि आज तक इससे ज्यादा मत हम लोगों को पहले कभी नहीं मिला यानी लोगों का विश्वास हम लोगों के ऊपर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सत्ता में जो लोग बैठे हैं उनसे जनता नाराज है। कोई काम नहीं हो रहा है पूरी तरीके से लोगों में निराशा छाई हुई है। इसलिए हम सब लोगों का कर्तव्य बनता है कि जनता के आवाज को और मजबूत करने का काम करें जनता के मुद्दों को हम लोग मजबूती के साथ उठाने का काम करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुझे पूरा यकीन है जिस दिन हम सभी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता नेता एकजुट होकर के लड़ेंगे तो हमसब लोग जीतने का काम करेंगे। पार्टी ने हमेशा शोषित&comma; वंचित और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ बुलंद की है और आगे भी बिहार के विकास&comma; युवाओं के रोजगार&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर पूरी ताकत से संघर्ष जारी रहेगा। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें&comma; जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखें। समारोह को संबोधित करने वालों में पार्टी प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी&comma; प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल&comma; पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे&comma; पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं पूर्व मंत्री व विधायक रामानंद यादव&comma; विधान परिषद सदस्य मुन्नी रजक&comma; पूर्व विधायक रेखा पासवान&comma;राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव&comma; आभा लता&comma; भाई अरुण कुमार&comma; बल्ली यादव&comma; अरुण सिंह&comma;प्रेम गुप्ता&comma; ई अशोक यादव&comma; देवकिशन ठाकुर संजय यादव&comma; विमल कुमार&comma; रोहित यादव&comma; गणेश यादव&comma; रामदुलारी देवी&comma; जेम्स यादव&comma; मनोज यादव&comma;अजय कुमार&comma; दीपक मांझी&comma; सहित पटना जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष&comma; पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटीं, सरकार ने वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

मिशन SAFAR के तहत कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण

ख़ास रिपोर्ट : जब खाकी बनी अपनों का सहारा, अस्पताल में मनाया आयुष का जन्मदिन