पटनासिटी में टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में फादर्स डे का आयोजन, पिताओं ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फादर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। इस अवसर पर पिताओं के लिए मिरर दर्पण प्रतिबिंब&comma; टी-शर्ट एक्सचेंज एवं बिल्डिंग ब्लॉक्स सहित कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाद में केक काटकर फादर्स डे को उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया तथा विजेता पिताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ&period; रवि भार्गव ने कहा कि पिता अपने बच्चों के जीवन में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। वे बच्चों की गलतियों को सुधारने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पिता की मौजूदगी सूरज की तरह होती है&comma; जो भले ही गर्म प्रतीत होता हो&comma; लेकिन उसके बिना जीवन में अंधकार छा जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ&period; जूली भार्गव ने सभी अभिभावकों को फादर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पिता परिवार की मजबूती का आधार होते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पम्मी&comma; आनंद&comma; श्रद्धा&comma; स्वाति&comma; समुद्रा&comma; प्रियंका&comma; चैताली एवं आकांक्षा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा