सिवान सदर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधार : मंगल पांडेय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सिवान&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सिवान सदर के विधायक श्री मंगल पांडेय ने आज एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि एनडीए सरकार सिवान सदर के बुनियादी ढांचे&comma; स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। क्षेत्र की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री पांडेय ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण की व्यवस्था की गई है&comma; जिसके तहत डस्टबिन और टिपर वाहनों का सुचारू प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही&comma; आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों को जलजमाव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की पूरी तरह से साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है। आधुनिक सफाई संसाधनों&comma; जैसे नए ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों के जरिए साफ-सफाई के काम को और तेज किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री पांडेय ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पचरुखी प्रखंड सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में ’’आपकी सरकार&comma; आपके द्वार’’ जनहितकारी सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का मजबूत मंच बने हैं&comma; जहां लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका निपटारा किया जा रहा है। जिले में आर्थिक और औद्योगिक प्रगति को रफ्तार देने के लिए एनडीए सरकार द्वारा सिवान में चीनी मिल की स्थापना का ठोस निर्णय लिया गया है। इस कदम से न केवल क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी&comma; बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे&comma; जिससे हमारे युवाओं और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। श्री पांडेय ने सिवान की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है और आने वाले समय में सिवान सदर को विकास के मानचित्र पर एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण