टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यम सहाय &lpar;उप मंडल अधिकारी&rpar;&comma; नवीन चन्द्रा &lpar;संयुक्त निदेशक&comma; गृह विभाग&rpar;&comma; अंजली राय &lpar;वार्ड पार्षद&rpar;&comma; अनुपम मंगलम &lpar;अतिरिक्त फिल्म निर्माता एवं निर्देशक&rpar; एवं लॉयन राजीव भार्गव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस वर्ष कार्यक्रम की थीम &OpenCurlyDoubleQuote;वसुधैव कुटुंबकम” रही&comma; जिसका अर्थ है—सारा विश्व एक परिवार। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस विषय को जीवंत कर दिया। गणेश वंदना के साथ-साथ माता-पिता तथा दादा-दादी को समर्पित भावनात्मक गीत&comma; नुक्कड़ नाटक&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;जीना यहाँ मरना यहाँ”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;यह तो सच है कि भगवान है”&comma; ओल्ड एज होम तथा संयुक्त परिवार की खूबियों को दर्शाने वाले नाटकों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ&period; रवि भार्गव ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संयुक्त परिवार की महत्ता से अवगत कराना है। संयुक्त परिवार में मिल-जुलकर रहने से ही समाज और परिवार सुखी रह सकता है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ&period; जूली भार्गव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त परिवार से भावनात्मक एवं आर्थिक सहयोग मिलता है&comma; जहां प्रेम&comma; सुरक्षा और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद&comma; पम्मी&comma; रश्मि&comma; स्वाति&comma; आफरीन&comma; आकांक्षा&comma; स्वीटी&comma; सुनील&comma; सुजीत&comma; नूर&comma; पल्लवी&comma; कुमकुम&comma; ईशिका&comma; प्राचिका&comma; तान्या&comma; रिया&comma; मधुवाला एवं दिव्या का सराहनीय योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा